Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur District hospital systems falter at night expectant mothers are handed referrals to Hallet Hospital

कानपुर: रात में फेल हो जाती जिला अस्पतालों की व्यवस्था, प्रसूताओं को थमा देते हैलट का पर्चा, पढ़ें रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

Kanpur Health News: जिला अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रात होते ही प्रसव और सर्जरी की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। हर रात सात से आठ प्रसूताओं को हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिनमें से करीब 50 फीसदी सामान्य मामले होते हैं।

विज्ञापन
Kanpur District hospital systems falter at night expectant mothers are handed referrals to Hallet Hospital
शालिनी और शुभी - फोटो : amar ujala

विस्तार

    विज्ञापन
  • दर्द ज्यादा बढ़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे डफरिन अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने कुछ जांचें कीं और थोड़ी देर देखने के बाद यह कहकर रेफर कर दिया कि यहां अभी ऑपरेशन नही हो सकता है क्योंकि डॉक्टर नहीं हैं। तुरंत हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल जाने का परामर्श दिया। अचानक रेफर किए जाने से हमें बहुत परेशानी उठानी पड़ी। जच्चा-बच्चा अस्पताल आए और डिलीवरी के लिए सर्जरी की गई। मैं और बच्चा स्वस्थ है।  -शालिनी, गुजैनी
  • कांशीराम अस्पताल में हम लोग काफी उम्मीद के साथ मंगलवार रात को गए थे। वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद स्टाफ ने डिलीवरी के लिए मना कर दिया और पर्चे पर हैलट रेफर लिख दिया। उनका कहना था कि रात में ऑपरेशन नहीं कर सकते हैं। जैसे ही हैलट आए डॉक्टरों ने सर्जरी कर डिलीवरी करा दी। मेरा बच्चा और मैं दोनों ही स्वस्थ हैं।  -शुभी, महाराजपुर
  • विज्ञापन

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले हैलट से संबद्ध जच्चा-बच्चा अस्पताल में रात के आठ बजे के बाद गर्भवतियों के आने की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) से बड़ी संख्या में गंभीर व सामान्य प्रसूता रेफर होकर यहां पहुंच रही हैं, जिससे अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। यहां हर रात सात से आठ मामले रेफर होकर आते जिनमें 50 फीसदी मामलों कोई खास गंभीर भी नहीं होते।
हैलट अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, रात के समय रोजाना औसत 12 ऑपरेशन हो रहे हैं जिसमें सात से आठ मामले रेफर होकर आने वाले हैं। इन रेफरल मामलों में तीन से चार ऐसे मामले होते हैं जिसमें कोई खास गंभीरता नहीं होती है और उनकी सर्जरी कर डिलीवरी करा दी जाती है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मामले कांशीराम, डफरिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर, चौबेपुर, बिधनू, शिवराजपुर, बिल्हौर आदि जगहों से मामले रेफर होकर आते हैं।

विज्ञापन

रात के समय लाइन जैसी लगी रहती है
हालांकि, इन प्रसूताओं की सर्जरी वहां पर भी आराम से की जा सकती है। रेफर होकर आने वाले मामलों में अधिकतर तीमारदार बताते हैं कि वहां पर रात के समय कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसलिए रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का कहना है कि अगर जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ही रात के समय प्रसव की व्यवस्था हो जाए तो हमारे अस्पताल पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। रात के समय लाइन जैसी लगी रहती है।

विज्ञापन

हमारे यहां 10 से 11 बजे रात तक सर्जरी होती है। अस्पताल में दो ही एनेस्थेसिस्ट हैं। उनसे ही हम काम लेते हैं।   -डॉ. रुचि जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डफरिन


 

रात के समय हमारे यहां डिलीवरी होती है। हो सकता है कि कोई मामला ऐसा हो जटिल हो जिसको रेफर किया गया हो।   -डॉ. पीयूष मिश्रा, सीएमएस कांशीराम


 

हमारे अस्पताल में रोगी बड़ी संख्या में आते हैं। टर्सरी सेंटर है इसलिए रेफर होकर आने वाले रोगियों की संख्या भी अधिक है। अकेले रात के समय में 12 से 16 सर्जरी होती है।   -डॉ. सीमा द्विवेदी, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, हैलट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed