Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Theft worth lakhs at a retired teachers home thieves also stole a crown from a temple

औरैया: रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, बक्से-अलमारी से पार किया सामान, मंदिर से मुकुट भी ले गए चोर

Wed, 25 Nov 2026 10:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 25 Nov 2026 10:31 AM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने शादी समारोह में गए रिटायर्ड शिक्षक के सूने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व बर्तन पार कर दिए। इसके साथ ही चोरों ने विद्यानगर स्थित काली माता मंदिर से भी चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Auraiya Theft worth lakhs at a retired teachers home thieves also stole a crown from a temple
घर मे बिखरा सामान दिखाते रिटायर्ड शिक्षक राम महेश चौबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में भटा रोड पर स्थित रिटायर्ड शिक्षक के सूने घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय रिटायर्ड शिक्षक शादी समारोह में गया था। चोरी की सूचना पीड़ित ने रात में ही कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पहुंचकर जानकारी की।

विज्ञापन

मूल रूप से इटावा जनपद के भरेह थाना क्षेत्र के गाँव हरौली के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राम महेश चौबे बाबरपुर कस्बे में भटा रोड पर बने मकान में अकेले रहते है। उनका पुत्र नीरज चौबे अपने परिवार के साथ गांव मे रहता है। मंगलवार की शाम राम महेश चौबे शाम पांच बजे रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह औरैया निमंत्रण खाने गए थे।

विज्ञापन

बक्से और अलमारी का ताले टूटे हुए थे
रात 12 बजे वह निमंत्रण खाकर वापस घर लौटे, तो देखा उनके घर के मुख्य गेट खुले हुए थे। वह अंदर गए, तो बक्से और अलमारी का ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। राम महेश चौबे ने बताया कि चोर बक्से में रखे बीस ग्राम सौना चौबीस कैरेट,12 ग्राम चांदी का सिक्का, तोड़िया चांदी की, चांदी का गिलास और  पुत्र नीरज की अलमारी से दो चांदी की प्लेट, एक चांदी की कटोरी और सोने की जोधा अंगूठी ले गए।

विज्ञापन

मंदिर से चांदी से मुकुट भी चोरी
रात में पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर जाकर जानकारी की। वहीं, चोर ताले अपने साथ ले गए। इससे इस बात का अनुमान नहीं लगा सकते कि चोरों ने ताले तोड़े है या फिर अन्य किसी चाबी से खोले है। वहीं, मुख्य रोड पर चोरी होने से लोग भी दहशत में है। इसके साथ ही चोरों ने विद्यानगर में बने काली माता मंदिर से चांदी से मुकुट चोरी कर ले गए। सुबह जब लोग पूजा करने गए, तब उनको चोरी की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed