{"_id":"6b07bc98345a52de150e2156","slug":"scorpio-tries-to-run-over-cops-in-aligarh-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पुलिसकर्मियों पर नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदराराऊ लिखी स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ भागे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पुलिसकर्मियों पर नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदराराऊ लिखी स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ भागे सवार
Thu, 26 Nov 2026 10:29 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:29 AM IST
सार
अलीगढ़ में पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वाहन चालक बैरियर तोड़कर भाग गया। स्कॉर्पियो पर सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष लिखा था। पुलिस ने एफआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के लाल डिग्गी क्षेत्र में मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि रोकने पर चालक ने गाड़ी पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दी। मामले में दरोगा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 109(1) और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस) लिखा हुआ था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के उपनिरीक्षक मो. आसिफ ने प्राथमिकी में बताया है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह उपनिरीक्षक मनीष कुमार, मूलचंद, हेड कांस्टेबल ब्रजमोहन, जुनैद खान, कांस्टेबल मो. फुरकान, रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु चौहान और मुन्त्याज अली के साथ लाल डिग्गी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएमयू सर्किल की ओर से तेज रफ्तार में काले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। रोकने पर चालक बैरियर में टक्कर मारकर गाड़ी समेत मौके से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो पर हूटर लगा था और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मामले में दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और वाहन मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ठीक कराने अलीगढ़ आए थे युवक
स्कॉर्पियो सिकंदराराऊ के नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी की बताई जा रही है। मुशीर कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा अलीगढ़ में कोचिंग करते हैं। स्कॉर्पियो में तकनीकी खराबी आने पर एजेंसी से बात करके उसे ठीक कराने अलीगढ़ लाए थे। बेटे को कोचिंग में छोड़ने के बाद उनके दोस्त का बेटा फैज और भतीजा एक शादी में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाने से पहले बुके लेने गए थे। इसी दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके और गाड़ी लेकर चले गए। चेयरमैन ने पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
