Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Monkey Terror Child Thrown Roof

खौफ में हाथरस: बंदर ने मासूम को छत से पटका, अब स्कूल में भी नहीं मिल रहा दाखिला, बंदरों का आतंक जारी

Fri, 20 Nov 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

हाथरस के सासनी में बंदर के हमले का दंश परिवार एक साल बाद भी झेल रहा है, दो साल की राम्या को छत से पटका था। हादसे में राम्या के दिमाग में गंभीर चोट आई, जुड़वा बहन साम्या का स्कूल में दाखिला हो चुका है, राम्या आज तक स्कूल नहीं जा सकी।

विज्ञापन
Monkey Terror Child Thrown Roof
बंदर हमले में घायल राम्या, जिला अस्पताल में बंदरों का झुंड - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी के मोहल्ला चामड़ निवासी विकास कुमार शर्मा का परिवार एक साल बाद भी बंदर के हमले का दंश झेल रहा है। सात अक्तूबर 2025 को उनकी दो साल की बेटी राम्या को बंदर छत से घसीटकर ले गया और सिर के बल नीचे पटक दिया था। हादसे में राम्या के दिमाग में गंभीर चोट आई। उसकी जुड़वा बहन साम्या का स्कूल में दाखिला हो चुका है, लेकिन राम्या आज तक स्कूल नहीं जा सकी। उसे अभी भी दौरे पड़ते हैं।

विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। पिता विकास कुमार ने बताया कि बच्ची के इलाज में वह काफी रुपये खर्च कर चुके हैं। घटना वाले दिन दोनों बेटियां छत पर खेल रही थीं। तभी बंदर ने राम्या को पकड़ लिया। उसकी चीख सुनकर मां दौड़ीं और साम्या को बचा लिया, लेकिन तब तक राम्या नीचे गिर चुकी थी। अब राम्या तीन साल की हो चुकी है, लेकिन अपनी बहन की तरह सामान्य जीवन नहीं जी पा रही है। उसकी देखभाल और इलाज परिवार के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन

बंदरों को पकड़ने के लिए संबंधित नगर निकायों को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निकाय, पंचायती राज विभाग और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। - प्रशांत तिवारी, एडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की हथेली चबा गया बंदर
बृहस्पतिवार दोपहर सासनी के गांव शारदा नगला में बंदर ने घर में घुसकर प्रीति (30) पर हमला कर दिया। प्रीति रसोई में काम कर रही थीं। घर का दरवाजा खुला होने के कारण खाने की तलाश में बंदर अंदर घुस आया। अचानक सामने आने पर उसने प्रीति पर हमला कर दिया और उन्हें नीचे गिराकर उनकी हथेली चबा ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जिले में रोजाना करीब 60 लोग हो रहे घायल
जिले में बंदरों के हमलों में प्रतिदिन औसतन 60 लोग घायल हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुत्तों के बाद बंदर काटने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जनवरी 2026 से अब तक बंदर के काटने पर 9,610 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। अक्तूबर में जिला अस्पताल में 1,370 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई, जबकि नवंबर में अब तक 540 लोग इंजेक्शन लगवा चुके हैं।

बंदरों के हमले में इनकी गई जान

  • 9 अक्तूबर 2026: मोहल्ला खंदारी गढ़ी में 17 वर्षीय आरिफ की बंदरों के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई।
  • 17 सितंबर 2026: हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रेलवे रोड पर 50 वर्षीय देवी किशोर बंदरों के हमले में छत से गिर गए थे। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • 7 अप्रैल 2026: जलेसर रोड स्थित अक्रूर कॉलोनी में बंदरों से बचने के प्रयास में 18 वर्षीय शिवानी की छत से गिरकर मौत हो गई।
  • 18 फरवरी 2026: सासनी के गांव बांधनू में 50 वर्षीय गुड्डी देवी की बंदरों के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed