{"_id":"6b047da713409aece70dc613","slug":"bail-plea-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160631-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दहेज हत्या के आरोपी पति की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दहेज हत्या के आरोपी पति की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
= लखीमपुर खीरी निवासी युवती की पिछले साल हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या के आरोपी पति की जमानत अर्जी जिला जज रीता कौशिक ने खारिज कर दी है। नवविवाहिता ससुराल में मृत मिली थी। मामले में 11 ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगबहादुरगंज निवासी विनोद गुप्ता ने बीती 16 अगस्त को पिहानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बेटी आंचल गुप्ता की शादी दो मार्च 2025 को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैंगाई गांव निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ की थी।
आरोप है ससुरालीजन दहेज में 20 लाख रुपये और बोलेरो की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आंचल को प्रताड़ित करते थे। 16 अगस्त को आंचल की मौत हो जाने की सूचना पर वह लोग रैंगाई पहुंचे थे। वहां आंचल का शव बेड पर पड़ा मिला था। गले में फंदे का निशान था, लेकिन मौके पर रस्सी या कपड़ा नहीं मिला।
विज्ञापन
पिता ने पति समेत 11 ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पति हिमांशु गुप्ता ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत पर रिहा किए जाने का तर्क दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने व पत्रावली पर मौजूद सबूत के आधार पर जिला जज रीता कौशिक ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। (संवाद)