{"_id":"6b049f660948bccdf80762f8","slug":"pajaraon-defeated-utrauli-3-1-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-164429-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: उतरौली को 3-1 से पजरांव ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: उतरौली को 3-1 से पजरांव ने हराया
विज्ञापन
भिखीचौरा गांव के खेल मैदान पर गेंद पर कब्जे की कोशिश करते पजरांव और उतरौली के खिलाड़ी। संवाद
सुहवल। क्षेत्र के भिखीचौरा गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार को स्व. प्रभुनारायण सिंह की स्मृति में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पजरांव और उतरौली के बीच खेला गया। पजरांव ने उतरौली को 3-1 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता के संयोजक दीपू सिंह ने बताया कि, मुकाबले के शुरुआती मिनटों से ही उतरौली की टीम ने पजरांव के गोलपोस्ट पर लगातार अपना हमला जारी रखा। मुकाबले के 27वें मिनट में इसका फायदा भी उनको देखने को मिला। टीम ने आपसी तालमेल का प्रदर्शन करते हुए गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद पजरांव की टीम ने उतरौली के गोल पोस्ट के पास कुछ अच्छे मौके बनाए।
पर उसे गोल में नहीं तब्दील कर पाए। मध्यांतर की सिटी बजते वक्त भी मुकाबले में उतरौली 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी। मध्यांतर के बाद पजरांव के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार रणनीति और सूझबूझ का परिचय दिया। टीम ने मुकाबले के 55वें, 64वें और 69वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद अंतिम सिटी बजने तक उतरौली के खिलाड़ी लगातार वापसी की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
पर, टीम मध्यांतर के बाद कोई गोल नहीं कर सकी। इसके साथ ही पजरांव की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई। इस मौके पर सहसंयोजक संगम सिंह, दिनेश यादव, अश्वनी यादव, भोलू, पीयूष सिंह आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।