Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Four youths from Ghazipur die in road accident in Buxar Bihar

चंद पलों में उजड़ गईं चार जिंदगियां: बक्सर हादसे ने छीन ली गाजीपुर के चार युवकों की जिंदगी, गांवों में मातम

Fri, 20 Nov 2026 03:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 03:53 PM IST
सार

बिहार के बक्सर में सड़क हादसे में गाजीपुर के चार युवकों की मौत हो गई। घटना से चारों परिवारों में कोहराम मचा है। सभी युवक कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Four youths from Ghazipur die in road accident in Buxar Bihar
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में गाजीपुर जिले के चार युवकों की भी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बक्सर जनपद के डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव के पांच युवक आई-20 कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सोनपा गांव के समीप कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार अरुण कुमार (22) पुत्र रामनिधि निवासी उतरौली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार शुभम कुमार (21) पुत्र अनिल राय निवासी सौरी और शिवम कुमार (18) पुत्र भूषण चौधरी निवासी सिकरौल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बक्सर सदर अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में चंदौली के समीप दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four youths from Ghazipur die in road accident in Buxar Bihar
गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

वहीं कार सवार बादल कुमार (30) पुत्र संतोष ठाकुर, इरफान अंसारी (25) पुत्र कलामुद्दीन और अरबाज खान (20) पुत्र सोबन अली भतौरा की भी हादसे में मौत हो गई। कार सवार सम्राट ठाकुर (22) पुत्र पप्पू ठाकुर निवासी भतौरा घायल हो गए। वहीं कार चालक छांगुर कुमार (25) पुत्र सतेंद्र, निवासी भतौरा हादसे के बाद से लापता बताया जा रहा है।
 
अरुण के मित्र सौरभ सिंह ने बताया कि अरुण छठ पूजा के लिए अपने ननिहाल गया था। वह दो दोस्तों के साथ खाना खाकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर से यह हादसा हो गया।

उधर, सदर अस्पताल पहुंचे डीएसपी गौरव पांडेय ने घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में छह युवकों की मौत से दोनों तरफ के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed