Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer body found in well near his field in Bareilly

बरेली: खेत के पास कुएं में मिला किसान का शव, नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 24 Nov 2026 05:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत के पास कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Farmer body found in well near his field in Bareilly
सुभाष मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में सोमवार को पानी लगाने गए एक किसान का शव मंगलवार सुबह खेत के पास बने कुएं में उतराता मिला। किसान सोमवार दोपहर से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


जमालपुर निवासी 40 वर्षीय सुभाष मौर्य सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने गुलाब के खेत में पानी लगाने गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी कमलेश खाना लेकर खेत पर पहुंचीं तो पति वहां नहीं मिले। कमलेश ने बताया कि उन्होंने आसपास आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका उन्होंने परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने देर शाम तक आसपास के खेतों और गांव में सुभाष की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह परिजन दोबारा खेत पर पहुंचे और तलाश शुरू की। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास बने एक पुराने कुएं में सुभाष का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की स्थिति
मृतक सुभाष मौर्य के परिवार में उनकी पत्नी कमलेश और नौ बच्चे हैं। उनकी केवल बड़ी बेटी की शादी हुई है, जबकि आठ बच्चे अभी अविवाहित हैं। सबसे छोटा बेटा महज ढाई साल का है। सुभाष के पास मात्र एक बीघा जमीन थी और वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा छिन जाने से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई
शव मिलने की सूचना पर भमोरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed