{"_id":"6afee4662c88f693520ebefb","slug":"german-delegation-reviews-measures-to-prevent-human-elephant-conflict-at-katarniaghat-in-bahraich-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष रोकने के उपायों का लिया जायजा, ग्रामीणों और गजमित्रों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष रोकने के उपायों का लिया जायजा, ग्रामीणों और गजमित्रों से की बात
Thu, 19 Nov 2026 05:29 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:29 PM IST
सार
कतर्नियाघाट में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के प्रयासों का जायजा लेने बुधवार को जर्मनी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। टीम ने थारू समुदाय के स्वागत के बीच फकीरपुरी व आजमगढ़पुरवा गांवों का भ्रमण कर गजमित्रों की निगरानी प्रणाली को समझा और घड़ियाल संरक्षण केंद्र व जंगल सफारी का भी दौरा किया।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के फकीरपुरी मेंं जर्मन से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करतीं थारु महिलायें।
- फोटो : वन विभाग
विस्तार
यूपी में बहराइच के कतर्नियाघाट में मानव और हाथियों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जर्मन संघीय आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्रालय (बीएमजेड) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों, वनकर्मियों और गजमित्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
उन्होंने हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रखने, ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
जर्मन प्रतिनिधिमंडल में शामिल बेनेसा और बारबरा के दौरे की शुरुआत थारू समुदाय की महिलाओं द्वारा किए गए पारंपरिक स्वागत से हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने फकीरपुरी और आजमगढ़पुरवा गांवों का भ्रमण किया। इन गांवों में उन्होंने ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों, वनकर्मियों और गजमित्रों के साथ मानव-हाथी संघर्ष की चुनौतियों और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
जर्मन से आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलायें।
- फोटो : वन विभाग
उन्होंने वन विभाग और गजमित्रों द्वारा संयुक्त रूप से की जाने वाली गश्त की कार्यप्रणाली को भी समझा। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि गजमित्र निगरानी मचानों और मेगाफोन का उपयोग करके हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया जाता है, ताकि किसी भी संभावित नुकसान को रोका जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने गिरिजापुरी स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों से भी मुलाकात की और पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी जागरुकता की सराहना की। इसके बाद उन्होंने कतर्नियाघाट स्थित घड़ियाल प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया और जलीय जीवों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। दोपहर में जंगल की सफारी के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों को करीब से देखा।
प्रतिनिधिमंडल ने मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग, नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (न्यूज), डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।