Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operation Trishul in Azamgarh Smuggler arrested with consignment weighing over 52 kg

आजमगढ़ में ऑपरेशन त्रिशूल: पल्सर से गांजे की सप्लाई करता था तस्कर, 52 किलो से ज्यादा खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 05:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 27 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

आजमगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन त्रिशूल के तहत जहानागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 52.607 किलोग्राम गांजे के पांच बंडल मिले। 

विज्ञापन
Operation Trishul in Azamgarh Smuggler arrested with consignment weighing over 52 kg
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिशूल के तहत जहानागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने ग्राम सीही में निर्माणाधीन बाउंड्री और बबूल के पेड़ के पास से 52.607 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर बृजेश राजभर उर्फ धरमू राजभर (40) को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और एसपी/सीओ सदर ईश्वरलाल गुर्जर के पर्यवेक्षण में 26 नवंबर को जहानागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा पुलिस टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने ग्राम सीही में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से गांजे के पांच बंडल बरामद हुए। इनका कुल वजन 52.607 किलोग्राम था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजेश राजभर उर्फ धरमू राजभर (40) निवासी जानकीपुर, थाना तहबरपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे के बंडल एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए मौके पर आया था। इसके बदले उसे रुपये मिलने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मोटरसाइकिल से गांजे की खेप निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर दूसरे व्यक्ति को आपूर्ति करता था। पुलिस अब गांजा प्राप्त करने वाले अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी है। आरोपी के पास से 520 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। इस मामले में जहानागंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 


एसपी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में बिलरियागंज थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुआ था। कार्रवाई में जहानागंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed