Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shivpal Yadav in Ayodhya: Says Lord Ram’s blessings were received in 2024, and will be received in 2027 as wel

अयोध्या में शिवपाल यादव बोले: 2024 में भगवान राम का आशीर्वाद मिला था, 2027 में भी मिलेगा

Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 24 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा अयोध्या की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर यश भारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Shivpal Yadav in Ayodhya: Says Lord Ram’s blessings were received in 2024, and will be received in 2027 as wel
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहलवानों, लोकगीत गायकों, कलाकारों, कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


उनकी सरकार में पहलवानों और प्रतिभाशाली कलाकारों को यश भारती सम्मान के साथ नौकरी भी मिलती थी, लेकिन पिछले दस वर्षों में किसी को ऐसा सम्मान नहीं मिला। अबकी सरकार बनने पर जिला और तहसील स्तर के पहलवानों को भी सम्मान मिलेगा, जबकि राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को उसी स्तर की नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग: सपा-कांग्रेस नेताओं के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, सीटों की संख्या को लेकर दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कार्तिक पूर्णिमा मेले पर यूपी के इस जिले में घोषित हुआ अवकाश, बंद रहेंगे जनपद के सभी स्कूल-कॉलेज


उन्होंने हर गांव में खेल का स्टेडियम बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम ने बुलाया है। 2024 में भी भगवान राम का आशीर्वाद मिला था और सपा अयोध्या की सीट जीती थी। 2027 में भी आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अयोध्या की पांचों समेत प्रदेश की सभी सीटों पर सपा जीत दर्ज करेगी।




यश भारती में मिलेगी एक लाख की सम्मान राशि
इसके पहले, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2027 में सपा सरकार बनने पर यश भारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत एक लाख रुपये मासिक सम्मान राशि दी जाएगी।

महिलाओं-युवाओं पर केंद्रित होगा सपा का घोषणापत्र
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अपने घोषणापत्र को 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और आरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा।

रुठों को मनाएंगे, छूटे नेताओं को फिर बुलाएंगे
बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को एकजुट करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नाराज होकर दूर गए पुराने साथियों और नेताओं को मनाकर दोबारा साथ लाया जाएगा। जो किसी कारण संगठन से छूट गए हैं, उन्हें भी बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed