{"_id":"6b08003c803c22b47506293b","slug":"rajasthan-nia-to-investigate-blast-on-railway-track-near-india-pakistan-border-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने माना आतंकी हमला
Thu, 26 Nov 2026 03:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:17 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला माना है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से एनआईए पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर ब्लास्ट केस में एनआईए की एंट्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को आतंकी हमला माना है। इस संवेदनशील मामले में जिला पुलिस ने केस फाइल पूरी तरह तैयार कर ली है। एनआईए के अधिकारियों के यहां पहुंचते ही केस फाइल और इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। भारत-पाक सीमा के पास हुई इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां और रेलवे प्रशासन सतर्क हो गए हैं।
गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जिम्मेदारी
यह मामला रामसिंहपुर क्षेत्र का है जहां अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 3 नवंबर को विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट के कारण रेलवे ट्रैक के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे और रेल महकमे में हड़कंप मच गया था। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर जमीन में ढाई फीट से अधिक गहरा गड्ढा बन गया था। चूंकि यह स्थान भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद नजदीक स्थित है, इसलिए इस पूरी घटना को सुरक्षा के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील माना गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जांच प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी नितिन चौधरी कर रहे थे, लेकिन अब पूरे मामले की कमान एनआईए के पास होगी।
पढे़ं: सुकड़ी नदी में अवैध खनन पर 24 केस: 31 गिरफ्तारियां; 39.63 लाख जुर्माना, हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की
विज्ञापन
ड्रोन के जरिये पहुंचे थे हथियार और आईईडी
शुरुआती जांच के दौरान गंभीर जानकारियां सामने आई थीं। जांच में पता चला कि इस विस्फोट को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया आईईडी बम और हथियार जैसलमेर तथा पंजाब के गुरदासपुर के पास पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन ड्रॉपिंग के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे। सीमा पार से ड्रोन के जरिये विस्फोटक और हथियार गिराए जाने की इस साजिश ने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए थे। उल्लेखनीय है कि इस विस्फोट की घटना से कुछ ही दिन पहले श्रीगंगानगर में आरडीएक्स भी बरामद हो चुका था।
पंजाब से तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब से पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान महकदीप कौर, दविंदर सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। एनआईए की टीम जल्द ही श्रीगंगानगर पहुंचकर इन तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेगी और उनसे पूछताछ शुरू करेगी। एनआईए के अधिकारी इस पूरी आतंकी साजिश की परतें खोलने के लिए आगे की तफ्तीश संभालेंगे।