{"_id":"6b07e02a3da69d441d03484b","slug":"video-video-nprthal-ma-kharaka-sharafa-ka-thathara-ka-umaugdha-hajara-jayarana-thaaao-ma-utha-hatha-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रूदौली में खिरका शरीफ के दीदार को उमड़े हजारों जायरीन, दुआओं में उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रूदौली में खिरका शरीफ के दीदार को उमड़े हजारों जायरीन, दुआओं में उठे हाथ
सूफी संत हजरत मखदूम शेख अहमद अब्दुल हक रुदौलवी के 610वें उर्स के मौके पर रूदौली की दरगाह परिसर में खिरका शरीफ की जियारत का आयोजन हुआ। शाम करीब चार बजे सज्जादानशीन शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बू मियां ने मखदूम साहब का ऐतिहासिक खिरका शरीफ धारण किया। इसके बाद उन्होंने अस्ताने पर हाजिरी लगाकर रस्म पूरी की।
शाह सुब्बू मियां और शाह आमिर तबरेज ने परंपरागत तरीके से जायरीनों को पवित्र खिरका शरीफ के दीदार कराए। इस दौरान रुदौली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। खिरका शरीफ की जियारत कर कई जायरीन भावुक हो उठे। लोगों ने मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। उर्स में शामिल नहीं हो पाने वाले अकीदतमंदों के लिए भी विशेष दुआ की गई। देर रात तक जियारत का सिलसिला जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।