{"_id":"6b05e56944675667df07b74b","slug":"police-struggled-to-manage-the-security-arrangements-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163774-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पुलिस के छूटे पसीने
Wed, 25 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नया घाट पर तैनात पुलिस बल।
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं के भारी भीड़ के बीच पुलिस की परीक्षा हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ पुलिस के लिए चुनौती बनी। स्नान घाटों से लेकर संपर्क मार्गों तक पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। कई स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ने पर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा था। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षकों को अलग-अलग क्षेत्रों की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाया गया था। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी पूरे समय अलर्ट रहे।
सरयू के प्रमुख घाटों पर स्थानीय पुलिस के साथ जल पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। गहरे पानी की ओर बढ़ने वाले श्रद्धालुओं को लगातार सतर्क किया जाता रहा। स्नान के दौरान किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जल पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई थी। सरयू तट पर बनाए गए कंट्रोल रूम से घाटों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मेला सकुशल संपन्न हो गया है।