{"_id":"6b05d7347cba03744d02717e","slug":"accused-in-atm-tampering-case-granted-bail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169819-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एटीएम में छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एटीएम में छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के फव्वारा चौराहे स्थित एटीएम से रुपये निकालने के दौरान नकदी नहीं मिलने के मामले में गिरफ्तार बैदुल्ला को जमानत मिल गई है। प्रभारी सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शुक्ला ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो प्रतिभू प्रस्तुत करने पर रिहाई का आदेश दिया।
अकबरपुर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार पांडेय ने 28 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सुबह 8:50 बजे एटीएम से दो हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन नकदी नहीं निकली। स्थानीय लोगों ने बताया कि एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये निकालने की घटनाएं पहले भी हुई हैं। अजय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
जांच के बाद बैदुल्ला को गिरफ्तार किया गया। अभियोजन ने उसके पास से 790 रुपये और वाहन से कई उपकरण व चार एटीएम कार्ड बरामद होने की बात कही। कोर्ट ने पाया कि आरोपी प्राथमिकी में नामजद नहीं था और बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं था। अभियोजन ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी प्रस्तुत नहीं किया। इन तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत मंजूर कर ली।