Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital has been searching for a location to install a brachytherapy machine for nine years

प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में नौ साल से खोज रहे ब्रेकीथेरेपी मशीन लगाने की जगह, नहीं बन सका बंकर

Wed, 25 Nov 2026 05:24 PM IST
विनोद सिंह पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज
पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 05:24 PM IST
सार

बंकर के लिए जगह नहीं मिलने से स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ब्रेकीथेरेपी मशीन की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
SRN Hospital has been searching for a location to install a brachytherapy machine for nine years
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंकर के लिए जगह नहीं मिलने से स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ब्रेकीथेरेपी मशीन की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो पाई है। वर्ष 2016 में 63 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी इमारत का निर्माण किया गया। इसमें कैंसर सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, मधुमेह रोग विभाग, प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी व रेडियोलॉजी विभागों की स्थापना की गई।

विज्ञापन


इमारत बनने के बाद करीब 15 करोड़ रुपये बच गए। इसके बाद कैंसर सर्जरी विभाग के लिए वर्ष 2018 में ब्रेकीथेरेपी मशीन की स्थापना की योजना बनाई गई। मशीन 5.40 करोड़ रुपये में स्थापित होनी थी। परिसर में पार्किंग के पास बंकर बनना तय हुआ, मगर कोरोना संक्रमण की वजह से काम नहीं हो सका।
विज्ञापन


वर्ष 2022-23 में कार्यदायी संस्था एसएससीसी (हेल्थ केयर सेक्टर स्किल काउंसिल) ने बंकर बनाने से मना कर दिया। बाद में प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2024-25 में एक बार फिर से बंकर बनाने की योजना तैयार हुई। ऐसे में मल्टी स्पेशियलिटी इमारत में बंकर बनाया जाएगा। यहां पर ब्रेकीथेरेपी मशीन लगेगी लेकिन दो साल से योजना आगे नहीं बढ़ पाई है। वहीं, परियोजना में नौ साल की देरी होने का असर सीधे कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है। वहीं, बंकर बनने से वर्ष में करीब 2,000 मरीजों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्तायुक्त रेडिएशन का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ब्रेकीथेरेपी

ब्रेकीथेरेपी कैंसर के इलाज की महत्वपूर्ण तकनीक है। इसमें रेडियोधर्मी स्रोत को ट्यूमर के नजदीक या उसके भीतर रखकर विकिरण दिया जाता है। इस तकनीक का उपयोग विशेष रूप से सर्वाइकल, मुंह और स्तन कैंसर समेत कई प्रकार के कैंसर के उपचार में किया जाता है। इसमें उच्च स्तर के रेडियोधर्मी तत्वों का इस्तेमाल होता है इसलिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप मशीन स्थापित करने के लिए विशेष व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए मोटी दीवारों वाले विशेष बंकर का निर्माण किया जाता है।

बार-बार खराब होती है पुरानी टेलीकोबाल्ट मशीन

एसआरएन के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में प्रतिदिन काफी कैंसर मरीज आते हैं। ब्रेकीथेरेपी की सुविधा नहीं होने और पुरानी टेलीकोबाल्ट मशीन के बार-बार खराब होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। कई मरीजों को वाराणसी, लखनऊ या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। वहीं, निजी अस्पतालों में इस उपचार पर 60 से 70 हजार रुपये तक खर्च होने की बात सामने आई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

हाईकोर्ट ने भी लिया था मामले का संज्ञान

वर्ष 2024 में हाईकोर्ट ने भी ब्रेकीथेरेपी मशीन की स्थापना में देरी होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार को परिसर में प्रस्तावित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मशीन की स्थापना का निर्देश दिया था।

दोगुनी हुई मशीन की कीमत

ब्रेकीथेरेपी की मशीन वर्ष 2018 में 5.40 करोड़ रुपये में यूके की इलेक्टा कंपनी एसआरएन अस्पताल को दे रही थी। वहीं नौ साल के अंतराल में मशीन के कीमत दोगुनी होने का अनुमान है। पीएमएसएसवाई की नोडल संस्था हिंदुस्तान लैटिक्स लिमिटेड (एचएलएल) से दोबारा मशीन देने के लिए कहा तो संस्था ने मशीन की कीमत बढ़ने की बात सामने रखी।

ब्रेकीथेरेपी मशीन की स्थापना के लिए तैयारी हो चुकी है। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का डीपीआर शासन को भेजा गया है। बजट की मंजूरी मिलते ही बंकर बनाने का काम शुरू होगा। - डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed