Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father dies before daughter’s wedding; family devastated within 26 days

प्रयागराज : बेटी की शादी से पहले पिता की मौत, 26 दिन में उजड़ गया परिवार

Fri, 20 Nov 2026 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

जिस घर में बेटी की शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां एक दिन पहले ही चीख-पुकार मच गई। बरात के स्वागत की तैयारियों में जुटे पिता की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार पहले ही पत्नी और छोटे भाई को खो चुका था। महज 26 दिनों में तीन मौतों ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।

विज्ञापन
Father dies before daughter’s wedding; family devastated within 26 days
बरौत में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले देर रात ट्रक की चपेट में आने से पिता की दर्दनाक मौत हो गई। एक के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सबसे दुखद यह है कि महज 26 दिनों के भीतर परिवार ने पत्नी, छोटे भाई और अब घर के मुखिया को खो दिया।

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र की इमामगंज पुलिस चौकी अंतर्गत जरांव विझवनियापुर गांव निवासी 42 वर्षीय रामनरेश यादव पुत्र झरियक यादव अपनी बेटी पूनम की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 19 नवंबर को उनकी बेटी की शादी सुभाष नगर के बेलापुर निवासी छोटे लाल यादव के पुत्र शुभम यादव से तय थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात रामनरेश शादी की तैयारियों के बीच कुछ जरूरी सामान लेने गांव के चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को आगे रुकवा लिया। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में विवाह की तैयारियों की जगह मातम छा गया।
विज्ञापन


पहले पत्नी, फिर भाई और अब पिता का छूटा साथ

रामनरेश के परिवार पर दुखों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। बीते 24 अक्तूबर को उनकी पत्नी नगीना देवी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि 18 नवंबर को छोटे भाई राकेश यादव की बीमारी के चलते मौत हो गई। अभी भाई की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि देर रात रामनरेश भी हादसे का शिकार हो गए। महज 26 दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्यों को खोने से पूरा परिवार टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

पिता रामनरेश ने बेटी पूनम की शादी को लेकर कई सपने संजोए थे। उनकी इच्छा थी कि बेटी को दुल्हन बनाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ विदा करें। उन्होंने बेटी की शादी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, लेकिन किसे पता था कि जिस घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं, उसी घर से बेटी की विदाई से पहले पिता की अर्थी उठेगी। जिस आंगन में विवाह के मंगलगीत गूंजने थे, वहां अब अपनों के बिछड़ने का दर्द है। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस हृदयविदारक घटना को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना के बाद जरांव विझवनियापुर गांव में शोक का माहौल है। आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। लगातार तीन मौतों ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। ग्रामीण इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं। बेटी की शादी से ठीक पहले पिता का साया उठ जाना पूरे गांव को भावुक कर गया। रामनरेश का अपनी बेटी को दुल्हन बनाकर विदा करने का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

पुलिस ने ट्रक और चालक को लिया हिरासत में

इस संबंध में कोतवाल हंडिया ओमप्रकाश ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed