{"_id":"6b0805612ae794e1b60c0eff","slug":"magh-mela-fair-administration-begun-preparations-for-magh-mela-in-arail-ghat-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : माघ मेले को लेकर अरैल में मेला प्रशासन ने शुरु की तैयारियां, दो सेक्टरों में बसेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : माघ मेले को लेकर अरैल में मेला प्रशासन ने शुरु की तैयारियां, दो सेक्टरों में बसेगा मेला
Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:39 PM IST
सार
माघ मेला को लेकर मेला प्रशासन की ओर से अरैल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आधा दर्जन ट्रैक्टर व दो जेसीबी लगाकर चक्र माधव मंदिर के सामने समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस बार नए यमुना पुल से से सोमेश्वर महादेव मंदिर तक मेला बसाने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेला को लेकर मेला प्रशासन की ओर से अरैल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आधा दर्जन ट्रैक्टर व दो जेसीबी लगाकर चक्र माधव मंदिर के सामने समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस बार नए यमुना पुल से से सोमेश्वर महादेव मंदिर तक मेला बसाने की तैयारी है।
विज्ञापन
अरैल मेला क्षेत्र को दो सेक्टरों में बांटा गया है। इस बार चक्र माधव मंदिर व सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने गंगा नदी में दो पांटून पुल का निर्माण होगा। मेला क्षेत्र में दो स्थायी घाट के साथ ही तीन अस्थायी घाट का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि इस बार अरैल मेला क्षेत्र का विस्तारीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां पर पिछले बार से अधिक भूमि पर मेला बसाने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मेला क्षेत्र का विस्तारीकरण किया गया है। अरैल मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में कल्पवासी व संस्थाओं आकर बसती है। मेले के विस्तारीकरण के साथ ही इस ओर से मुख्य मेला क्षेत्र झूंसी जाने के लिए दो पांटून पुल बनाया जाएगा। एक पांटून पुल चक्र माधव मंदिर के सामने व दूसरा सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने बनाया जाएगा। मुख्य मेला क्षेत्र से जुड़ाव होने के कारण इस बार अरैल मेला क्षेत्र में रौनक बढ़ेगी।
विज्ञापन
मेले में दो थाने, दो पुलिस चौकी, अस्पताल, फायर ब्रिगेड थाना भी बनाया जाएगा। मेला क्षेत्र में अरैल पक्के घाट के पास वीआईपी घाट बनाया जाएगा। यहां से मेले में आने वाले वीआईपी को संगम स्नान कराया जाएगा। मेले में केवल समतलीकरण के साथ बिजली का खंभा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। समतलीकरण के बाद चकर्ड प्लेट बिछाई जाएगी। अखिल भारतीय ब्रह्म सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार 15 जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू होगा और माघी पूर्णिमा तक चलेगा। इस बार डेढ़ माह के मेले का आयोजन होगा। दिसंबर 15 के बाद ही भूमि आवंटन से अन्य सुविधाएं प्रशासन की ओर से देना शुरू की जाएगी।
