Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: "Krishna is in my very name; I am going to Mathura on November 21st," says Acharya Dhirendra Krish

प्रतापगढ़ : हमारे तो नाम में ही कृष्ण है, 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं, बोले-आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Wed, 18 Nov 2026 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 11:19 AM IST
सार

कुंडा में रामकथा के मंच से उतरने के बाद आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। अखिलेश यादव पर टिप्पणी की तो भगवान कृष्ण को लेकर दिए बयान पर भी सफाई दी। बोले- हमारे तो नाम में ही कृष्ण है, 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

विज्ञापन
Pratapgarh: "Krishna is in my very name; I am going to Mathura on November 21st," says Acharya Dhirendra Krish
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में मंगलवार से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा शुरू हो गई है। कथा के पहले दिन के समापन के बाद देर रात उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी तो अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे न तो उनकी कथा सुन पाएंगे और न ही करवा पाएंगे। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव को अच्छा व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह उनके विरोधी नहीं हैं। उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने का आमंत्रण भी दिया।

कथा की फीस पर बोले- धर्म कोई धंधा नहीं

कथा की फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह कोई वस्तु नहीं बेच रहे हैं। धर्म कोई धंधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कथा के लिए भाव से बुलाया जाएगा तो वह नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा से आमंत्रित किया जाएगा तो जरूर जाएंगे।

विज्ञापन

भगवान कृष्ण पर बयान को लेकर दी सफाई

भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर आचार्य शास्त्री ने कहा कि उनकी बात को राजनीतिक रंग दिया गया और भ्रम फैलाया गया। उन्होंने कहा, 'हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।' उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- इस वक्त विपक्ष हमलावर है। आप क्या कहेंगे?

जवाब-
हम बहुत सफाई इसलिए नहीं देते क्योंकि हम अपना कार्य करने निकले हैं तो स्वाभाविक है कि तरह-तरह की बात होगी। वह अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम कर रहे हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 के तहत अपने धर्म का प्रचार करने का हमें संपूर्ण हक है। उस अनुसार कथा नहीं रोकी जा सकती। अगर कथा रोकी जाएगी तो फिर नमाज भी रोकी जाएगी। चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी। ऐसा होगा तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। हिंदू जाग रहा है, सनातनी जाग रहा है, मुखरता के साथ हिंदुओ ने अब जवाब दिया है। 

सवाल- आप यूपी में सियासी कथाएं कर रहे हैं, नेताओं को फायदा पहुंचा रहे हैं?

जवाब-
कथा सुनने वाले, करने वाले और करवाने वाले को फायदा मिलता है, इतना ही नहीं, कथा से साउंड वाले, टीवी वाले और न्यूज वालों तक को फायदा होता है। जहां तक चुनावी साल की बात है, तो ऐसा नहीं है, हमारी कथा तो पूरे पांच साल होती है। चुनावी साल है इसलिए चुनाव से जोड़ा जाएगा। बाकी हम कथा चुनाव के लिए नहीं करते, हम कथा सनातन के लिए करते हैं। किसी को फायदा होता है तो वह उसका  सिद्धांत और ध्याय है, हमारा सिद्धांत सीधा है, सनातनियों को एकजुट करना। 

सवाल- आपने कहा कि एक और विभाजन की जरूरत है, ऐसा क्यो? 
जवाब-
अभी पूर्ण विभाजन नहीं हुआ है। कुछ लोग रह गए थे, जिन्हें भारत में डर लगता है, इतना सुरक्षित देश है फिर भी डर है तो उन्हें चले जाना चाहिए। कुछ हिंदू पाकिस्तान से आना चाहते हैं, वहआ जाएं, जो हिंदू भारत आ गए हैं, उनको यहां की नागरिकता मिलनी चाहिए। यह मेरा मत है कि अगर कोई पूर्ण विभाजन चाहता है तो हो जाना चाहिए। 


ष्ण को बांट दिया?सवाल- आपने अपनी कथा में राम और कृ

जवाब- तीन घंटे की कथा को 30 सेकेंड के हिस्से के कट के साथ नहीं समझा जा सकता। लोगों ने उतना काटा और उसी तरह से प्रसारित किया। पूरा सुनेंगे तो यह भ्रम मिट जाएगा। यह भ्रम बनाया गया था, राजनीतिक रंग दिया गया था। वह किसी भी प्रकार से भगवान की निंदा से नहीं जुड़ा था। आखिर कथा कहने वाला कृष्ण की निंदा कैसे कर सकता है, वह भी जिसके नाम में खुद ही कृष्ण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed