Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Election 2027: BJP Ticket Race Heats Up in Aligarh's Kol Assembly Constituency

यूपी: एक दीवार पर कई दावेदार, टिकट की बारी आएगी तो कौन किसके साथ खड़ा होगा? सात सीटों पर बदलाव की चर्चा

Tue, 24 Nov 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 24 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में भाजपा से टिकट मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है। कोल में टिकट के लिए अभी से नामों की नुमाइश होने लगी है। सांसद खेमे के कई चेहरों की चर्चा है। टिकट वितरण के बाद भाजपा के भीतर सियासी समीकरणों की असली परीक्षा होगी।

विज्ञापन
UP Election 2027: BJP Ticket Race Heats Up in Aligarh's Kol Assembly Constituency
UP Election 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों लेकिन कोल विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी ने अभी से सियासी गर्मी बढ़ा दी है। पार्टी ने अभी किसी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है मगर दावेदारों ने अपनी ओर से दावेदारी का इश्तहार जारी करना शुरू कर दिया है। रामघाट रोड पर थाना क्वार्सी के पास कृषि विभाग की दीवार इसका नमूना बन गई है। 
विज्ञापन


यहां एक ही दीवार पर कई नाम हैं और हर नाम के साथ लिखा है विधानसभा क्षेत्र संख्या-75 यानी कोल। दीवार देखकर ऐसा लगता है कि टिकट की दौड़ में शामिल होने के लिए अब संगठन के दरवाजे तक पहुंचने से पहले दीवारों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

इस दीवार पर भाजपा के जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा, चंद्रमणि कौशिक और पंडित नरेंद्र शर्मा समेत कई नाम लिखे हैं। शहर के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह के प्रचार दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इन नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ज्यादातर दावेदार सांसद खेमे से जुड़े हुए हैं।

 
विज्ञापन

एक टिकट, कई दावेदार और भीतरखाने की चुनौती

कोल विधानसभा सीट पर दावेदारों की यह लंबी कतार भाजपा के सामने एक अलग तरह की चुनौती भी खड़ी कर रही है। टिकट तो आखिरकार एक ही व्यक्ति को मिलना है लेकिन बाकी दावेदारों की भूमिका क्या होगी? 

 
विज्ञापन

क्या वे टिकट पाने वाले प्रत्याशी के साथ पूरी ताकत से खड़े होंगे या फिर अपनी दावेदारी खारिज होने की नाराजगी भीतर ही भीतर बनाए रखेंगे? चुनाव में संगठन की एकजुटता की परीक्षा ऐसे ही मौकों पर होती है।

राजनीतिक विश्लेषकों के नजरिये से देखें तो टिकट की दावेदारी केवल नाम सामने लाने तक सीमित नहीं होती। इसके साथ समर्थकों का नेटवर्क, स्थानीय प्रभाव, संगठन में पकड़ और चुनाव के दौरान सक्रियता जैसे कई पहलू भी जुड़े होते हैं। 

 

ऐसे में अभी से दीवारों पर नाम लिखवाने की होड़ को अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन असली सवाल यह है कि टिकट की घोषणा के बाद दावेदारों के समर्थक किसके साथ खड़े होते हैं।
 

सात सीटों पर बदलाव की चर्चा, बरौली पर भी नजर

अलीगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों को लेकर भी भाजपा के अंदरखाने में चर्चाओं का दौर चल रहा है। संगठन की ओर से जुटाए जा रहे फीडबैक और स्थानीय स्तर पर बन रहे समीकरणों के आधार पर राजनीतिक हलकों में चार सीटों पर प्रत्याशी परिवर्तन की संभावना को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 
 

चर्चा में कुछ बड़ी सीटें भी शामिल बताई जा रही हैं। बरौली विधानसभा सीट को लेकर भी संगठन के भीतर संभावित बदलाव और नए समीकरणों की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी किसी सीट पर प्रत्याशी बदलने को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

लखनऊ से मिले संकेत ने बढ़ाई चर्चाओं की गर्मी

टिकट को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक माननीय के लखनऊ दौरे की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक माननीय अपना टिकट पक्का कराने की मंशा से लखनऊ पहुंचे थे। वहां संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से उन्हें कथित तौर पर यह कहकर वापस भेज दिया गया कि वे पार्टी की सेवा करते रहें।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कि लखनऊ से लौटने के बाद संबंधित माननीय ने उत्तराखंड का रुख किया और वहां मुख्यमंत्री की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस घटनाक्रम को भी राजनीतिक हलकों में अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed