{"_id":"6b042dc5e2fe2607da0b25e1","slug":"rmpu-exam-cancelled-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1117013-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एलएलबी की परीक्षा में बदला प्रश्नपत्र, छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एलएलबी की परीक्षा में बदला प्रश्नपत्र, छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय. सोशल मीडिया
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (आरएमपीएसयू) की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोमवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में निर्धारित विषय के बजाय दूसरे विषय का प्रश्नपत्र पहुंच गया। प्रश्नपत्र बदलने की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, सोमवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर में 'लॉ एंड मीडिया' विषय की परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर इसकी जगह 'लॉ एंड सोसाइटी' का प्रश्नपत्र पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि प्रश्नपत्र के लिफाफे पर 'लॉ एंड मीडिया' ही अंकित था, जबकि अंदर रखे प्रश्नपत्र पर 'लॉ एंड सोसाइटी' लिखा हुआ था। इस गंभीर लापरवाही से परीक्षा केंद्रों पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। नाराज छात्रों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया।
इस मामले को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (रम्पुटा) ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संघ के अध्यक्ष प्रो. ओमवीर सिंह, सचिव डॉ. विशाल यादव, उपाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण पांडेय और संयुक्त सचिव डॉ. रोहित मांगलिक ने घटना के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है।