{"_id":"6b0041061459dd302400961f","slug":"plot-fraud-land-missing-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी, मौके पर नहीं मिली जमीन, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी, मौके पर नहीं मिली जमीन, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
सार
आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी की गई। जिस प्लॉट की रजिस्ट्री हुई, वह मौके पर था ही नहीं। मामले में छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जट्टारी थाना अंतर्गत आवासीय प्लॉट दिलाने के नाम पर 7.35 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिस प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई, वह मौके पर था ही नहीं। मामले में एसएसपी के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली के क्रांति नगर निवासी चांदनी सैनी पत्नी नवीन सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि प्रियंका चौधरी, दिव्यांशु, आशीष सारस्वत, विष्णु शर्मा, अर्जुन सिंह और उनके अन्य सहयोगियों ने एक प्लॉट दिखाया और वैध बताते हुए 7.35 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री करा दी।
विज्ञापन
वह प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचीं तब पता चला कि उस प्लॉट पर रजिस्ट्री करने वालों का स्वामित्व नहीं था। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर जांच कराने और रुपये वापस कराने की मांग की। टप्पल थाना पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
