{"_id":"6afea95877a8eac4730e6508","slug":"woman-living-in-live-in-relationship-found-hanging-in-agra-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां को हुआ प्यार: पहले पति से तोड़ा रिश्ता, लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी; इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां को हुआ प्यार: पहले पति से तोड़ा रिश्ता, लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी; इस हाल में मिली लाश
Thu, 19 Nov 2026 01:16 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:16 PM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला करीब छह साल से युवक के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। महिला करीब छह साल से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका के पहले पति से दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचनामे की कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला के लिव-इन पार्टनर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, महिला के बच्चों और परिवार वालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।