{"_id":"6afd4d838ff86a81af0803af","slug":"heavy-vehicles-on-agra-highway-put-schoolchildren-s-lives-at-risk-parents-demand-ban-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-मथुरा हाईवे पर मौत बनकर दौड़ते ट्रक-डंपर, खतरे में नौनिहाल; खौफ के साये में हैं घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-मथुरा हाईवे पर मौत बनकर दौड़ते ट्रक-डंपर, खतरे में नौनिहाल; खौफ के साये में हैं घरवाले
Wed, 18 Nov 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:32 PM IST
सार
आगरा-मथुरा हाईवे पर दौड़ते ट्रक, डंपर और ट्रॉला स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। अभिभावकों ने भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने और उन्हें उत्तरी बाईपास से निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरी बाईपास बनने के बाद भी शहर के बीच हाईवे से गुजरते भारी वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कोई शारीरिक रूप से अक्षम हो रहा है तो किसी की जान जा रही है। स्कूल के लिए बच्चों के घर से निकलने और उनके लौटने तक परिजन खौफ के साये में जीते हैं। अभिभावकों का कहना है कि अफसरों के बच्चे हाईवे से नहीं गुजरते हैं, शायद इसीलिए उन्हें हमारा दर्द समझ नहीं आ रहा है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
आगरा-मथुरा हाईवे पर दौड़ते ट्रक, डंपर और ट्राॅला सिर्फ जाम की समस्या के लिए ही जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भी खतरा हैं। हाईवे पर करीब 10 स्कूल हैं, जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। हर सुबह अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगती है।
स्कूल के रास्ते में भारी वाहनों के बीच से निकलते समय अभिभावक सहम जाते हैं। जो बच्चे खुद ही स्कूल जाते हैं, उनके परिजन और भी ज्यादा चिंतित होते हैं लेकिन अधिकारी बेफिक्र हैं। अभिभावकों का कहना है कि शहर के बीच से भारी वाहनों का निकलना पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। अधिकारी जिम्मेदारी उठाने के बजाय दूसरे विभाग का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बयां किया दर्द
दयालबाग निवासी पल्लवी अग्रवाल ने बताया कि हाईवे पर सबसे बड़ा खतरा ट्रक और ट्राॅला हैं। पुलिस वसूली के चक्कर में कोई कार्रवाई नहीं करती। आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों की परेशानी से अफसरों को कोई लेना-देना नहीं है। हाईवे से भारी वाहनों के निकलने पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
पश्चिमपुरी निवासी राधा का कहना है कि हाईवे किनारे सेंट कॉनरेड्स स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। खुद ही लेकर आती-जाती हूं। सर्विस रोड से होते हुए जब स्कूटी से हाईवे पर आते हैं तो डर लगने लगता है। भारी वाहनों को देखकर हाथ कांप जाते हैं। रोजाना यही हाल होता है। भारी वाहनों पर रोक लगे तो इससे छुटकारा मिले।
शास्त्रीपुरम निवासी रेनू शिवहरे ने बताया कि सेंट कॉनरेड्स स्कूल से आते-जाते समय हाईवे पर आना पड़ता है। भारी वाहनों से न सिर्फ जाम की समस्या होती है बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी सिर्फ खानापूर्ति करते रहते हैं। हमेशा हादसे का डर सताता रहता है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी श्वेता ने कहा कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेकर आने के लिए हाईवे पर निकलते समय डर लगता है। खुद से ज्यादा बच्चे की चिंता होती है। भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। जिन बड़े वाहनों का शहर से लेना-देना नहीं है, उन्हें बाईपास से निकाला जाए तो राहत मिल सकती है।
दयालबाग निवासी प्रिया गुप्ता ने कहा कि स्कूल जाने के बाद बच्चा जब तक सुरक्षित वापस नहीं आ जाता, तब तक चिंता बनी रहती है। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन सबसे बड़ा खतरा हैं। सर्दियों में कोहरे के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़े वाहनों को शहर के बाहर से निकालने की व्यवस्था करनी चाहिए।
केके नगर निवासी सुनंदा ने कहा कि कोहरा और धुंध के कारण हाईवे पर खतरा और बढ़ जाता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने जाते समय सड़क पर कुछ दूरी तक साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में बच्चों को लेकर हाईवे पर चलना काफी डरावना लगता है। भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जाए तो हादसे कम होने के साथ जाम से भी निजात मिलेगी।