{"_id":"6afd2cd255f56a1b540259e8","slug":"acp-amisha-singh-says-i-am-not-behenji-goes-viral-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं बहनजी नहीं हूं': सामने वाला चुप, हंसी न रोक पाए इंस्पेक्टर; ACP अमीषा सिंह का जवाब तेजी से हो रहा वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'मैं बहनजी नहीं हूं': सामने वाला चुप, हंसी न रोक पाए इंस्पेक्टर; ACP अमीषा सिंह का जवाब तेजी से हो रहा वायरल
Wed, 18 Nov 2026 10:53 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:53 AM IST
सार
आगरा में प्रदर्शन के लिए पहुंचे हरियाणा के परशुराम दल के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान एसीपी सदर अमीषा सिंह का 'मैं बहनजी नहीं हूं' वाला जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यकर्ता बिना अनुमति राजपुर चुंगी स्थित परशुराम पार्क जाना चाहते थे।
विज्ञापन
एसीपी अमीषा सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एसीपी सदर अमीषा सिंह का एक वीडियो वायरल हो गया। 15 सेकंड के वीडियो में एसीपी एक संगठन के पदाधिकारियों से कह रही हैं कि मैं बहनजी नहीं हूं। जवाब में एक पदाधिकारी उनसे कहते हैं कि हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है।
विज्ञापन
वीडियो 15 नवंबर की दोपहर 3 बजे का बताया गया है। यूजीसी के विरोध में हरियाणा से परशुराम दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आगरा आए थे। वह राजपुर चुंगी स्थित परशुराम पार्क जाना चाहते थे। किले के पास सभी इकट्ठा हुए थे। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। छत्ता सर्किल की फोर्स पहुंची। पुलिस ने सभी को रोक लिया। उनसे कहा कि किसी तरह के प्रदर्शन के लिए बिना अनुमति नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिकारी को बुलाने की मांग की। इस पर एसीपी सदर अमीषा सिंह और एसीपी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पदाधिकारियों को समझाया कि अनुमति लेकर आएं। इस पर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसी बीच एक पदाधिकारी ने मोबाइल में मथुरा में हुए प्रदर्शन की अनुमति दिखाई। तभी एसीपी से बहनजी बोल दिया।
इस पर एसीपी ने लोगों से कहा कि मैं बहनजी नहीं हूं। इस दाैरान बातचीत का किसी ने वीडियो बना लिया। यह मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी ने बताया कि कार्यकर्ता बिना अनुमति आए थे। इस पर उन्हें समझाया गया। वह उग्र हो रहे थे। चिल्लाकर बात करने लगे। उन्हें सम्मानजनक तरीके से शांत किया गया। सभी लोगों को साथ आए पूर्व विधायक ने समझाया था। वायरल वीडियो पूरा नहीं है।
