Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private Aircraft Traffic Rises in Agra Amid Limited Regular Flight Options

यूपी: आगरा में नियमित उड़ानें कम, निजी विमानों की बढ़ी उड़ान; 66 चार्टर प्लेन से पहुंचे 384 यात्री

Fri, 20 Nov 2026 01:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

आगरा में नियमित उड़ानों के सीमित विकल्पों के बीच निजी और चार्टर विमानों की आवाजाही बढ़ रही है। अक्तूबर और नवंबर के पहले पखवाड़े में कुल 66 विमानों से 384 यात्री आगरा पहुंचे, जबकि 320 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। फिलहाल आगरा से बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए केवल दो नियमित उड़ानें संचालित हैं। धनौली में बन रहे नए टर्मिनल से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Private Aircraft Traffic Rises in Agra Amid Limited Regular Flight Options
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्दी के मौसम के साथ आगरा में चार्टर और गैर-निर्धारित (नॉन शेड्यूल्ड) विमानों की आवाजाही बढ़ गई है। नियमित उड़ानों के सीमित विकल्पों की वजह से पर्यटक और कारोबारी निजी विमानों से यहां पहुंच रहे हैं। नवंबर के पहले पखवाड़े में 20 ऐसे विमानों का आवागमन दर्ज किया गया, जिनसे 188 पर्यटक आगरा आए।
विज्ञापन


इन विमानों के जरिये 105 पर्यटक आगरा से दूसरे शहरों के लिए रवाना भी हुए। आगरा सिविल टर्मिनल हवाई अड्डे के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि 1 से 15 नवंबर के बीच कुल 188 यात्रियों का आगमन और 105 यात्रियों का प्रस्थान हुआ। इसी बीच 10 नवंबर को 60 यात्री आगरा पहुंचे, जबकि 11 नवंबर को 58 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। 12 नवंबर को 73 यात्री आगरा आए। इन तीन दिनों में कुल 191 यात्रियों का आगमन और प्रस्थान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके इतर अक्तूबर माह में 46 विमानों की आवाजाही हुई थी। इनके जरिये 196 यात्री आगरा पहुंचे और 215 यहां से रवाना हुए। दोनों महीनों को मिलाकर कुल 66 विमानों से 384 यात्री आगरा आए और 320 ने यहां से उड़ान भरी। वर्तमान में आगरा से बंगलूरूर और नवी मुंबई के लिए केवल दो नियमित उड़ानें संचालित हैं। क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए पहले कुछ उड़ानों के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। हालांकि, इन प्रस्तावों को अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण निजी विमानों का विकल्प अधिक लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए टर्मिनल से उम्मीदें, बढ़ेगा पर्यटन और कारोबार
धनौली में एक नया टर्मिनल हवाई अड्डा तैयार किया जा रहा है। यहां नौ विमानों की पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इसके शुरू होने से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। वहीं पर्यटन और कारोबार से जुड़े लोगों को इससे आगरा में पर्यटन कारोबार में वृद्धि की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed