{"_id":"6b05997c5bbe54152208313f","slug":"pt-usha-opts-out-narang-sachdeva-and-mehta-file-nominations-for-ioa-president-s-post-know-details-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईओए चुनाव: पीटी उषा ने अध्यक्ष पद की दौड़ से बनाई दूरी, गगन नारंग समेत तीन दिग्गजों ने भरा नामांकन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आईओए चुनाव: पीटी उषा ने अध्यक्ष पद की दौड़ से बनाई दूरी, गगन नारंग समेत तीन दिग्गजों ने भरा नामांकन
Tue, 24 Nov 2026 07:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:34 PM IST
सार
पीटी उषा ने अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उनके हटने के बाद अध्यक्ष पद के लिए गगन नारंग, वीरेंद्र कुमार सचदेवा और राजीव मेहता के बीच मुकाबला होगा। वहीं, अंजू बॉबी जॉर्ज और विजेंदर सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। आईओए के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 नवंबर और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 दिसंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पीटी उषा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौजूदा अध्यक्ष पीटी उषा ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वहीं, पूर्व महासचिव राजीव मेहता, तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र कुमार सचदेवा और लंदन ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। आईओए के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार (24 नवंबर) थी। पीटी उषा अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए आईओए भवन नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा था कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार थीं, लेकिन अंततः उन्होंने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।
चुनावी प्रक्रिया में पहले ही लग चुका था पीटी उषा को झटका
पीटी उषा को दोबारा आईओए अध्यक्ष बनने की राह में पहले ही बड़ा झटका लग चुका था। 9 नवंबर को हुए स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (एसओएम) के महिला वर्ग के चुनाव में वह शीर्ष चार में जगह नहीं बना सकी थीं। इस चुनाव में उषा पांचवें स्थान पर रहीं। महिला वर्ग से अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, डोला बनर्जी और साइना नेहवाल ने शीर्ष चार स्थान हासिल कर आईओए के निर्वाचक मंडल में जगह बनाई। इसके चलते पीटी उषा के लिए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव लड़ने का रास्ता बंद हो गया था। हालांकि, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधित्व मिलने के बाद वह आईओए की कार्यकारी समिति के चुनावी मैदान में बनी हुई थीं।
उपाध्यक्ष पद के लिए अंजू बॉबी जॉर्ज और विजेंदर सिंह मैदान में
आईओए के उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, कार्यकारी समिति के लिए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल, पूर्व तीरंदाज डोला बनर्जी और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपनी दावेदारी पेश की है। भारतीय बॉलिंग महासंघ की अध्यक्ष और आईओए की पूर्व उपाध्यक्ष सुनैना कुमारी ने संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं, भारतीय तैराकी महासंघ के अध्यक्ष आरएन जयप्रकाश ने कार्यकारी परिषद के पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
5 दिसंबर को होगा चुनाव, 29 नवंबर को नामांकन की जांच
आईओए की कार्यकारी परिषद के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। मौजूदा कार्यकारी परिषद का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आईओए ने दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। वह एथलीट आयोग, स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (एसओएम) और कार्यकारी परिषद के चुनावों की प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। निर्वाचन अधिकारी 29 नवंबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। इस दौरान प्रत्येक उम्मीदवार या उसका अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रह सकता है और दूसरे उम्मीदवारों के नामांकन पर आपत्ति भी दर्ज करा सकता है।
जांच में वैध पाए गए उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अधिकार होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। अब सभी की नजरें 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर हैं, जिसमें आईओए के नए अध्यक्ष समेत कार्यकारी परिषद के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।