{"_id":"6b054f6c0aca7cb14f0dfab2","slug":"former-olympic-medalist-wrestler-yogeshwar-dutt-to-contest-ioa-executive-council-elections-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईओए: चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त, नामांकन फॉर्म भरा; नई टीम को लेकर क्या बोले?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आईओए: चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त, नामांकन फॉर्म भरा; नई टीम को लेकर क्या बोले?
Tue, 24 Nov 2026 02:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त एक बार फिर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के चुनाव में उतर रहे हैं। योगेश्वर ने कार्यकारी परिषद के लिए नामांकन भरा है। आईओए का चुनाव पांच दिसंबर को होना है।
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
- फोटो : ANI
विस्तार
लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता और दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आगामी कार्यकारी परिषद के चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने कार्यकारी परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है। आईओए के चुनाव पांच दिसंबर को होने हैं।
योगेश्वर दत्त ने कहा कि देश में खेलों को आगे बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए आईओए की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद जो भी नई टीम चुनी जाएगी, वह भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेगी।

आईओए की भूमिका को बताया अहम
योगेश्वर दत्त ने कहा, मैंने कार्यकारी परिषद सदस्य पद के लिए फॉर्म भर दिया है। मैं बस यही चाहता हूं कि जो भी टीम आए, वह खेलों को आगे बढ़ाए। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले हैं और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2036 ओलंपिक की मेजबानी का सपना है। तब तक हमें एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरना चाहिए। इसमें आईओए की बहुत अहम भूमिका है। खेलों को आगे कैसे बढ़ाना है और हमारे युवा खिलाड़ियों की प्रगति में कैसे मदद करनी है, मैं चाहता हूं कि पूरी टीम इसी दिशा में काम करे।

वर्तमान कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं योगेश्वर
मालूम हो कि योगेश्वर दत्त वर्तमान में भी आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। मौजूदा परिषद का चुनाव दिसंबर 2022 में हुआ था। योगेश्वर दत्त ओलंपिक कांस्य पदक के अलावा दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस बार आईओए के स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (एसओएम) प्रतिनिधियों को भी चुनाव में अहम भूमिका मिली है। ये प्रतिनिधि आईओए की जनरल असेंबली के सदस्य होंगे और पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में मतदान करने के साथ-साथ उम्मीदवार भी बन सकेंगे। एसओएम श्रेणी से एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि को कार्यकारी परिषद में भी जगह मिलेगी।
पुरुष एसओएम श्रेणी में चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कुल 12 उम्मीदवारों में से आठ के नाम वापस लेने के बाद ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, योगेश्वर दत्त और विजेंदर सिंह के अलावा पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता ने अपनी जगह पक्की की है। वहीं, महिला एसओएम श्रेणी की चार सीटों के लिए अंजू बॉबी जॉर्ज, रानी रामपाल, डोला बनर्जी और साइना नेहवाल चुनी गई हैं। इन चारों ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और अनिता पॉल दुरई को पीछे छोड़ा। अंजू बॉबी जॉर्ज को सबसे अधिक 53 वोट मिले, जबकि रानी रामपाल को 50, डोला बनर्जी को 45 और साइना नेहवाल को 43 वोट हासिल हुए। पीटी उषा को 40 और अनिता पॉल दुरई को छह वोट मिले। महिला एसओएम श्रेणी में कुल 80 वोट पड़े।

मौजूदा समिति में कौन-कौन शामिल
एसओएम चुनाव में हार के बावजूद पीटी उषा के लिए आईओए के शीर्ष पद की दौड़ में बने रहने का रास्ता खुला है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में आइस हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में चुनावी प्रक्रिया के लिए नामित किया गया था। उनके साथ हरजिंदर सिंह को भी नामित किया गया है। फिलहाल आईओए की 15 सदस्यीय कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता पीटी उषा कर रही हैं। परिषद में उपाध्यक्ष के रूप में निशानेबाजी के दिग्गज गगन नारंग, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे, दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित राजपाल और भारतीय मुक्केबाजी की दिग्गज एमसी मैरी कॉम (एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष) जैसे प्रमुख खेल चेहरे शामिल हैं।