{"_id":"6b0327a377eae0625607223d","slug":"former-england-football-captain-david-beckham-praised-tribal-girl-from-madhya-pradesh-know-details-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी किशोरी के कायल हुए डेविड बेकहम: एमपी की हीमा निनामा के साहस को सराहा, सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
आदिवासी किशोरी के कायल हुए डेविड बेकहम: एमपी की हीमा निनामा के साहस को सराहा, सोशल मीडिया पर शेयर की कहानी
Sun, 22 Nov 2026 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:04 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम ने इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश की आदिवासी किशोर की कहानी शेयर की है। बेकहम ने 17 वर्षीय हीमा निनामा के साहस को सराहा है।
विज्ञापन
डेविड बेकहम
- फोटो : IANS
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान और यूनिसेफ के सद्भावना दूत डेविड बेकहम ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की आदिवासी किशोरी हीमा निनामा (17) के साहस की जमकर तारीफ की। भील समुदाय से आने वाली हीमा ने कम उम्र में अपनी शादी का विरोध कर पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया था।
हीमा के बारे में क्या बोले बेकहम
विश्व बाल दिवस के अवसर पर बेकहम ने इंस्टाग्राम पर हीमा की कहानी साझा करते हुए कहा कि यूनिसेफ के साथ अपने 20 वर्षों के जुड़ाव से उन्होंने देखा है कि जब लड़कियों को उचित समर्थन मिलता है तो वे नेतृत्व कर सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं और अपने जीवन के बारे में अहम फैसले ले सकती हैं। हीमा ने अपने शिक्षकों की मदद से अपने बाल विवाह को रुकवाया और अब वह अन्य लड़कियों का भविष्य संवारने की इच्छा रखती है।
पढ़ाई के लिए शादी से किया इन्कार
झाबुआ के बरखेड़ा गांव की हीमा जब 11वीं कक्षा में थीं, तब परिवार ने उनकी शादी तय कर दी थी। हीमा आगे पढ़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने शादी से इन्कार कर संदीपनी स्कूल के प्राचार्य जी.पी. ओझा और अन्य शिक्षकों से मदद मांगी। शिक्षकों की समझाने और हीमा के दृढ़ संकल्प के बाद परिवार ने शादी का फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हीमा ने प्रथम श्रेणी से 11वीं पास की और अब 12वीं में पढ़ रही हैं। वह भविष्य में शिक्षिका बनकर अन्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। यूनिसेफ इंडिया ने भी एक लघु डॉक्यूमेंट्री के जरिये उनकी इस प्रेरक यात्रा को साझा किया है। वहीं, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी हीमा के जज्बे को सलाम करते हुए बाल विवाह रोकथाम के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।