Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Win Hockey Series 1-0 Against New Zealand Despite 2-2 Draw in Final Match

हॉकी: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला ड्रॉ, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती तीन मैचों की सीरीज

Sun, 22 Nov 2026 01:47 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 22 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी सीरीज 1-0 से जीत ली। तीसरा और आखिरी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। भारत ने सीरीज में एक मैच जीता, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे। कप्तान संजय और कार्थी सेल्वम ने गोल किए। इस सीरीज का आयोजन दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

विज्ञापन
India Win Hockey Series 1-0 Against New Zealand Despite 2-2 Draw in Final Match
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की 'इंडिया-न्यूजीलैंड सेंचुरी ऑफ स्पोर्टिंग यूनिटी' सीरीज 1-0 से जीत ली। रविवार को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। इसके साथ ही भारतीय टीम पूरी सीरीज में अजेय रही। भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में 19 नवंबर को न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


पहले हाफ में भारत ने बनाई बढ़त
मेजबान न्यूजीलैंड ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। टीम को नौवें मिनट में डायलन थॉमस ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, भारत ने जल्द ही वापसी की। कप्तान संजय ने 16वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही कार्थी सेल्वम ने 18वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम ने इसके बाद अपनी बढ़त कायम रखी और मुकाबले के अंतिम चरण तक बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन


55वें मिनट में न्यूजीलैंड ने की बराबरी
मैच के 55वें मिनट में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। बेनजी कल्हेन ने फील्ड गोल कर मेजबान टीम को बराबरी पर ला दिया। आखिरी मिनटों में दोनों टीमों ने निर्णायक गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 साल पुराने खेल संबंधों का जश्न
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस तीन मैचों की सीरीज का आयोजन दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी, जब मेजर ध्यानचंद की मौजूदगी वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस शताब्दी समारोह का उद्देश्य दोनों देशों के साझा खेल इतिहास का जश्न मनाने के साथ हॉकी संबंधों को और मजबूत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed