{"_id":"6b03dd749ddf47208b0f5030","slug":"shimla-heli-taxi-service-to-hamirpur-chamba-and-palampur-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे हमीरपुर, चंबा और पालमपुर, शिमला से हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हेली टैक्सी सेवा से जुड़ेंगे हमीरपुर, चंबा और पालमपुर, शिमला से हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी
Mon, 23 Nov 2026 12:00 PM IST
Ankesh Dogra
विश्वास भारद्वाज, शिमला।
विश्वास भारद्वाज, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:00 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क मजबूत करने की दिशा में नई पहल की जा रही है। शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना है। इसके अलावा दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला विमान सेवाओं के विस्तार का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
3 शहरों को मिलेगी हेली टैक्सी!
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और संजौली हेलीपोर्ट से नए रूट शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत शिमला से हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच विमान सेवाओं के विस्तार को लेकर भी पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सेवाओं के संचालन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को प्रस्ताव भेजा गया है। संशोधित उड़ान योजना के तहत इन रूटों पर हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के उन क्षेत्रों को हवाई संपर्क से जोड़ना है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को आपात परिस्थितियों, जरूरी कामकाज और यात्रा के दौरान सुविधा मिल सकती है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला के बीच विमान सेवाओं के विस्तार से पर्यटकों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे और सड़क मार्ग पर निर्भरता कम हो सकती है। फिलहाल इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद सेवाओं के संचालन की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
अभी इन रूटों पर हो रहा है हवाई सेवाओं का संचालन
वर्तमान में शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से दिल्ली और धर्मशाला के लिए एक-एक नियमित उड़ान संचालित हो रही है। वहीं, संजौली हेलीपोर्ट से रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू और चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं। नए रूटों को मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश का हवाई संपर्क नेटवर्क और विस्तृत हो जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नए रूटों पर विमान और हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रीय मंजूरी मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुविधा के लिए इन रूटों पर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।- संदीप कुमार, सचिव, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग