Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   himachal education technology innovation research sukhvinder singh sukhu

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिक्षा में तकनीकी बदलाव पर जोर, युवाओं को नवाचार-शोध से जोड़ेगी सरकार

Mon, 23 Nov 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के अनुरूप बदलने पर सरकार जोर दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि शोध, नवाचार और रोजगार पैदा करने वाला बनाने की बात कही। 

विज्ञापन
himachal education technology innovation research sukhvinder singh sukhu
मां का आशीर्वाद लेते सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा के एक चरण का समापन नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियां निभाने की नई शुरुआत है। विद्यार्थियों को मिलने वाली उपाधियां उनकी मेहनत और उपलब्धियों का प्रमाण हैं। अब उन्हें अपने ज्ञान और कौशल से समाज के विकास में योगदान देना होगा। शिक्षा का अर्थ केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि सोचने, समझने, शोध करने, नवाचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।  प्रदेश में शिक्षा में तकनीकी बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। सरकार युवाओं को नवाचार-शोध से जोड़ेगी।

विज्ञापन

 
रविवार को हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और डाटा साइंस के दौर में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक के अनुरूप ढालना जरूरी है। सरकार युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि शोध, नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के 153 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू हो चुका है, जबकि अगले शैक्षणिक सत्र में 100 नए स्कूलों में इसे शुरू किया जाएगा। इन स्कूलों के लिए अलग शिक्षक कैडर भी तैयार किया गया है। प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और डिजिटल पुस्तकालय बनाए जाएंगे।  हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज खोला जा रहा है। शिक्षा विभाग में करीब 10 हजार पद भरे जा चुके हैं और तीन हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म में जाति का कॉलम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहचान जाति से नहीं, बल्कि प्रतिभा और योग्यता से होनी चाहिए। हालांकि, पात्र परिवारों को मिलने वाली सरकारी कल्याणकारी योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश में एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों को करीब 92 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी, 3-टेस्ला एमआरआई और 256-स्लाइस सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे मरीजों को दिल्ली और चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा और प्रदेशवासियों के सालाना करीब एक हजार करोड़ रुपये बचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि प्रदेश की करीब 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, कुलपति प्रो. एसपी बंसल और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार भी जताया।

परिसीमन पर हाईकमान लेगा फैसला, पहाड़ी राज्यों के हितों का रखा जाए ध्यान
सुक्खू ने कहा है कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर कांग्रेस पार्टी अपना रुख तय करेगी और पार्टी का जो भी फैसला होगा, वह सभी को मान्य होगा। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उम्मीद जताई कि कानून बनाते समय छोटे पहाड़ी राज्यों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश में पर्यटन और आतिथ्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कहा कि विपक्ष रचनात्मक मुद्दे उठाने में विफल रहा है। विपक्ष को सरकार की बात सुननी चाहिए और यदि कहीं कोई कमी लगे तो सुधार का सुझाव देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed