Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: 195 grams of opium and Rs 68,000 in cash seized from a vehicle in Sunni; two arrested.

शिमला: सुन्नी में गाड़ी से 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 03:39 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:39 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को सुन्नी पुलिस की टीम ने अपर भारगन के जंगल मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली डिक्की में रखे कैरी बैग से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन
Shimla: 195 grams of opium and Rs 68,000 in cash seized from a vehicle in Sunni; two arrested.
195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

 पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुन्नी क्षेत्र में एक गाड़ी से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने गाड़ी में सवार मंडी जिले के दो व्यक्तियों को मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को सुन्नी पुलिस की टीम ने अपर भारगन के जंगल मोड़ के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान माधोघाट की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली डिक्की में रखे कैरी बैग से करीब 195 ग्राम अफीम और 68 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन


मामले में गुरजीत सिंह (36) निवासी तहसील करसोग और करम दास (49) निवासी तहसील निहरी जिला मंडी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद अफीम के स्रोत और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed