Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus without ticket fine 500 rupees reward ticket complaint

हिमाचल: एचआरटीसी बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने की शिकायत पर मिलेगा पांच गुना इनाम

Mon, 23 Nov 2026 09:31 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बसों में टिकट व्यवस्था सख्त करने के लिए संशोधित एसओपी जारी की है। बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा, जबकि किराया लेने के बाद टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर की शिकायत सही पाए जाने पर यात्री को टिकट राशि का पांच गुना इनाम दिया जाएगा। शिकायत कहां करें? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
hrtc bus without ticket fine 500 rupees reward ticket complaint
एचआरटीसी बस में बिना वैध टिकट यात्रा करने पर 500 रुपये जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी की बस में सफर करते समय अब एक छोटी सी लापरवाही भी जेब पर भारी पड़ सकती है। बस में चढ़कर किराया दे दिया, लेकिन टिकट नहीं लिया या टिकट कहीं गुम हो गया, तो चेकिंग के दौरान 500 रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बसों में टिकट व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए नई संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की है।

विज्ञापन

नए नियमों के तहत बिना वैध टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। टिकट गुम होने या चेकिंग के दौरान टिकट बनवाने की स्थिति में भी यही नियम लागू होगा। ऐसे में यात्रियों के लिए अब किराया देने के साथ टिकट संभालकर रखना भी जरूरी होगा।

किराया लिया, टिकट नहीं दिया तो यात्री को मिलेगा इनाम
नई व्यवस्था में यात्रियों को भी टिकट वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। यदि कंडक्टर यात्री से किराया लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं करता और शिकायत जांच में सही पाई जाती है, तो यात्री को टिकट की कीमत का पांच गुना इनाम दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यानी टिकट न देने की शिकायत करने वाले यात्री को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। एचआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि किराया देने के बाद टिकट जरूर लें और टिकट नहीं मिलने पर चुप न रहें।

बच्चों के टिकट पर भी स्पष्ट किए नियम
पांच से 12 साल के बच्चों के आधे टिकट या मुफ्त यात्रा के मामले में कंडक्टर आयु प्रमाणपत्र मांग सकता है। यदि यात्री उम्र का प्रमाण नहीं दे पाता और प्रमाण संतोषजनक नहीं होता, तो पूरा टिकट काटा जाएगा। हालांकि, अभिभावक की घोषणा के आधार पर आधा टिकट लेने के बाद जांच में बच्चा पात्र नहीं पाया जाता, तो इसे सीधे बिना टिकट यात्रा का मामला नहीं माना जाएगा। ऐसे मामलों में बच्चे की फोटो और संबंधित दस्तावेज लेकर जांच के लिए यूनिट अधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

टिकट में गड़बड़ी करने वाले कंडक्टरों पर कार्रवाई
संशोधित एसओपी में टिकट नहीं देना, कम राशि का टिकट देना या पुराना टिकट थमाने जैसे मामलों को भी गंभीरता से लिया गया है। ऐसे मामलों में नियमित और अनुबंध आधार पर कार्यरत कंडक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि बसों में बिना टिकट यात्रा रोकने और टिकट वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए संशोधित एसओपी लागू की गई है। उन्होंने यात्रियों से किराया देने के बाद टिकट जरूर लेने और कंडक्टर की ओर से टिकट नहीं देने पर हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed