Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Walled City to Get a Heritage Makeover with Rs 83 Crore Project

जयपुर: परकोटे में अब नहीं दिखेंगे लटकते तार और बाहर निकले एसी, 83 करोड़ से बदलेगी बाजारों की सूरत

Wed, 18 Nov 2026 08:18 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Nov 2026 08:18 AM IST
सार

जयपुर के परकोटे में अब दुकानों के बाहर लटकते एसी और तारों के बजाय ऐतिहासिक इमारतों का असली गुलाबी रंग और पुरानी कलाकारी नजर आएगी। 83 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से आठ बाजार, नौ दरवाजे और दोनों चौपड़ संवारे जाएंगे।

विज्ञापन
Jaipur Walled City to Get a Heritage Makeover with Rs 83 Crore Project
परकोटा-जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाबी शहर की पहचान उसके ऐतिहासिक बाजार और दरवाजे हैं, लेकिन इनकी खूबसूरती पर लटकते बिजली के तार, बाहर निकले एसी और बिगड़े हुए फसाड़ भारी पड़ रहे हैं। अब इन तस्वीरों को बदलने की तैयारी है। राज्य सरकार करीब 83 करोड़ रुपए खर्च कर परकोटे के आठ प्रमुख बाजारों, नौ ऐतिहासिक दरवाजों और छोटी-बड़ी चौपड़ का संरक्षण और सौंदर्यीकरण कराएगी। मकसद सिर्फ दीवारों पर नया रंग चढ़ाना नहीं, बल्कि बाजारों के पुराने वास्तुशिल्प को सामने लाना और पूरे इलाके को व्यवस्थित रूप देना है।

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत दुकानों और इमारतों के सामने के हिस्सों यानी फसाड़ की मरम्मत होगी। बाहर की ओर लगे एसी यूनिट को पीछे शिफ्ट किया जाएगा और बिजली के तारों व केबल को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे बाजारों का पारंपरिक स्वरूप नजर आएगा और सड़कों पर फैला अव्यवस्थित ढांचा भी कम होगा। दिसंबर से काम शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम टेंडर जारी कर चुका है और अब वर्कऑर्डर की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

आठ बाजारों में एक जैसा हेरिटेज लुक, नौ दरवाजों की भी होगी मरम्मत

योजना में परकोटे के उन बाजारों को शामिल किया गया है, जहां ऐतिहासिक इमारतों और पारंपरिक स्थापत्य की पहचान आज भी मौजूद है। जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, गणगौरी बाजार, सिरहड्योढ़ी बाजार, रामगंज बाजार, चौड़ा रास्ता और चांदपोल बाजार के फसाड़ की मरम्मत और रंग-रोगन होगा। पुरानी कलाकृतियों और वास्तुशिल्प को भी उभारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अजमेरी गेट, न्यू गेट, त्रिपोलिया गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, सूरजपोल, जोरावर सिंह गेट, गंगापोल और चांदपोल गेट का संरक्षण किया जाएगा। छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ को भी नए सिरे से संवारा जाएगा, ताकि इनका ऐतिहासिक महत्व और आकर्षण बेहतर तरीके से सामने आए।

हवामहल के रंग से तय होगा परकोटे का असली गुलाबी रंग

परकोटे की पहचान गुलाबी रंग से है, लेकिन अलग-अलग इमारतों और बाजारों में रंगों की एकरूपता नहीं दिखती। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार एक कमेटी बनाएगी। हवामहल में सुरक्षित गुलाबी रंग के सैंपल को आधार बनाया जाएगा। विशेषज्ञों और पुराविदों की मदद से परकोटे के लिए रंग तय होगा। इसके बाद बाजारों और इमारतों के फसाड़ पर उसी रंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

लाइटिंग पर खर्च होंगे करीब 20 करोड़ रुपए

प्रोजेक्ट में रात के समय भी परकोटे की ऐतिहासिक खूबसूरती दिखाने पर जोर है। इसके लिए करीब 20 करोड़ रुपए लाइटिंग व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। त्रिपोलिया गेट को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सजाया गया है। इसी तरह पूरे क्षेत्र में बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। छोटी और बड़ी चौपड़ को भी आकर्षक बनाने की योजना है।

पूरे प्रोजेक्ट का हेरिटेज इंपैक्ट असेसमेंट मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) करेगा, ताकि संरक्षण के काम में ऐतिहासिक स्वरूप और विरासत से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखा जा सके।

राज्य और केंद्र सरकार मिलकर जुटाएंगी बजट

यह काम राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट की कंसल्टेंसी पीडीकोर को दी गई है। शुरुआती योजना में राज्य सरकार की ओर से नगर निगम को 22 करोड़ रुपए देने और बाकी राशि आरयूआईडीपी से लोन के रूप में लेने का प्रस्ताव था। अब केंद्र सरकार से करीब 54 करोड़ रुपए का शासकीय फंड मिला है। शेष राशि अन्य मदों से जुटाई जाएगी।

नगर निगम के एडिशनल चीफ इंजीनियर श्रवण वर्मा के अनुसार, परकोटे के प्रमुख बाजारों और गेटों के फसाड़ का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है। टेंडर जारी हो चुके हैं और वर्कऑर्डर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed