{"_id":"6b050f5e0c19203e450ec4b4","slug":"delhi-police-station-attack-2022-shahdara-incident-recalled-after-jama-masjid-knife-attack-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर अटैक: पुलिसवालों पर तीन साल पहले भी थाने के अंदर हुआ था हमला, पांच जवानों समेत नौ लोगों को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर अटैक: पुलिसवालों पर तीन साल पहले भी थाने के अंदर हुआ था हमला, पांच जवानों समेत नौ लोगों को चाकू मारा
Tue, 24 Nov 2026 10:45 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:45 AM IST
सार
दिल्ली के जामा मस्जिद थाना इलाके में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पारिवारिक विवाद के कारण थाने में लाया गया था।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में तीन साल बाद एक बार फिर थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। 2022 में शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को घायल कर दिया था।
अब जामा मस्जिद थाने में नबील ने इसी तरह अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दोनों घटनाओं में हमलावरों ने थाने के भीतर ही पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 22 जून 2022 को शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में भारत भाटी नाम का व्यक्ति वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
अब जामा मस्जिद थाने में नबील ने इसी तरह अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। दोनों घटनाओं में हमलावरों ने थाने के भीतर ही पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 22 जून 2022 को शाहदरा के साइबर क्राइम थाने में भारत भाटी नाम का व्यक्ति वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हो गए। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को जामा मस्जिद थाने में पारिवारिक विवाद की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए गए नबील ने अचानक चाकू निकालकर पांच पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद वह थाने से भाग निकला और रास्ते में स्कूटी लूटकर फरार हो गया।
पुलिस ने चितली कबर इलाके में घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने वहां भी चार अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से नबील घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाने में घुसकर 5 पुलिस कर्मियों को चाकू मारा
पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी नबील (30) को थाने में लाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों को जख्मी करने के बाद वह एक स्कूटर से निकला। पुलिस टीम ने उसे चितली कब्र इलाके में पकड़ने की कोशिश की तो उसने चार और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नबील के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को आठ राउंड गोलियां चलानी पड़ीं, जिनमें से छह गोलियां उसके दोनों पैरों में लगी हैं। उसे लोकनायक अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नबील की मां और बहन ने आरोप लगाया था कि वह उन्हें परेशान कर रहा है। इस शिकायत पर नबील को थाने में बुलाया गया था। वह अपनी जेब में छोटा चाकू लेकर दोपहर 2:30 बजे थाने पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने अचानक चाकू से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घायलों का गंगाराम व लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
