Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   forest-team-attack-case-another-accused-arrested-tractor-seized

राजस्थान: दौसा में वन विभाग की टीम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Fri, 20 Nov 2026 06:47 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

दौसा के मंडावरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने गिरधारी लाल मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

 

विज्ञापन
forest-team-attack-case-another-accused-arrested-tractor-seized
आरोपी गिरफतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट उपखंड के मंडावरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चेजा पत्थर ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है। इस मामले में पुलिस 17 नवंबर को गजबी मीना को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरधारी लाल मीना की गिरफ्तारी के बाद कुल दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन

पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोकने पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, वन विभाग राहुवास के नाका प्रभारी उम्मेदसिंह ने 16 नवंबर 2026 को मंडावरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वे वनरक्षक मोहनलाल रैगर, हरेती बैरवा और वनमित्र रमेश चंद गुर्जर के साथ सरकारी कैम्पर से मंडावरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान खानपुर गांव में खेडला खुर्द की तरफ से चेजा पत्थर से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखाई दीं। वन विभाग की टीम ने चालकों से रवन्ना और टीपी मांगी, लेकिन वे दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 52 के तहत जब्ती की कार्रवाई शुरू की। इसी बात को लेकर ट्रैक्टर चालकों और वनकर्मियों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे की सब्बल से वनकर्मियों पर हमला करने का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान मोटरसाइकिलों से 3-4 लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कैलाश उर्फ भंडारी और उसके भाई गजबी मीना ने ट्रैक्टर में रखी लोहे की सब्बल निकालकर वनकर्मियों पर हमला कर दिया। अन्य लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की।

हमले में नाका प्रभारी उम्मेदसिंह के सिर में एक टांका आया, जबकि वनरक्षक मोहनलाल रैगर के सिर में 15 टांके लगे। अन्य वनकर्मियों के हाथ-पैर और कमर में चोटें आईं। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि कैलाश उर्फ भंडारी ने वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद अन्य ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। घायल वनकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

18 नवंबर को गिरधारी लाल मीना गिरफ्तार

पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने 18 नवंबर को गिरधारी लाल मीना (43) पुत्र कालूराम मीना, निवासी पाटी हमीरपुरा, थाना मंडावरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चेजा पत्थर ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कैलाश उर्फ भंडारी समेत फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमले की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस ने कहा है कि सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed