Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Student dead body found in Navodaya school hostel in Pathankot

नवोदय के हॉस्टल में मिला छात्र का शव: रस्से से लटकी थी डेडबॉडी, दिवाली की छुट्टियां के बाद लौटा था स्कूल

Thu, 19 Nov 2026 04:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

पठानकोट के जवाहर नवोदय स्कूल में एक छात्र की संदिग्ध मौत का मामला समाने आया है। छात्र का शव बीती रात हॉस्टल में फंदे से लटका हुआ मिल जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Student dead body found in Navodaya school hostel in Pathankot
हॉस्टल में लटका मिला छात्र का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पठानकोट जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय नाजोचक में आठवीं कक्षा के एक 14 वर्षीय छात्र का हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र का शव हॉस्टल में रस्सी से लटका हुआ मिला। घटना बीती रात करीब 12:40 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
दिवाली की छुट्टियों के बाद लौटा था हॉस्टल
स्कूल के प्रिंसिपल संदीप कुमार के मुताबिक, छात्र दिवाली की दस दिन की छुट्टियों में घर गया था और कुछ दिन पहले ही हॉस्टल लौटा था। बीती रात उसका शव हॉस्टल में रस्सी से लटका मिला। छात्र को तत्काल नजदीकी घरोटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और चंडीगढ़ स्थित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। विद्यालय स्तर पर गठित कमेटी भी मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय से उच्चस्तरीय अधिकारियों के भी स्कूल पहुंचने की सूचना है।
विज्ञापन

 

हॉस्टल की तरफ नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन हॉस्टल की तरफ कैमरे नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घरोटा पुलिस चौकी से जांच के लिए पहुंचे एएसआई बोधराज के अनुसार, मृतक छात्र गांव डल्ला बलीम का रहने वाला है। शुरुआती जांच में मामला रस्सी से लटककर आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, हॉस्टल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed