{"_id":"6b0031385d2977ed5a012566","slug":"encounter-in-zirakpur-murder-of-asi-iqbal-singh-apprehended-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में एनकाउंटर: एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड के आरोपी काबू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में एनकाउंटर: एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड के आरोपी काबू, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुए घायल
Fri, 20 Nov 2026 06:24 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह की 11 अक्तूबर को तरनतारन में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों को मोहाली के जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद काबू का लिया गया है। पुलिस ने केएमजी होटल में हमलावरों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
तरनतारन में 11 अक्तूबर को अज्ञात हमलावरों ने एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। एएसआई इकबाल सिंह तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं के रहने वाले थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में गोपी घनश्याम के नाम की आईडी का जिक्र किया गया था।
