Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Voter List Errors: Names Missing, Husbands Turned Into Wives, Document Mismatches Trouble Voters

यूपी: कहीं वोटर लिस्ट से नाम गायब, कहीं हसीन बन गया हसीना, दस्तावेजों की उलझन ने बढ़ाई मुश्किलें; भटक रहे लोग

Tue, 24 Nov 2026 01:02 PM IST
Sharukh Khan एएनआई, अलीगढ़
एएनआई, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 24 Nov 2026 01:02 PM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। नाम जुड़वाने और गलतियां सुधरवाने के लिए भी लोग भटक रहे हैं। आधार कार्ड की अनिवार्यता और दस्तावेजों की उलझन ने मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।

विज्ञापन
UP Voter List Errors: Names Missing, Husbands Turned Into Wives, Document Mismatches Trouble Voters
UP Voter List Errors - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अलीगढ़  शहर के नगर निगम वार्ड संख्या-72 के  भुजपुरा-मुल्लापाड़ा इलाके में मतदाता सूची को लेकर लोगों की परेशानियां सामने आईं। किसी परिवार में माता-पिता, भाई और पत्नी सभी मतदाता हैं, लेकिन परिवार के एक सदस्य का नाम ही सूची से गायब है। 
विज्ञापन


कहीं पति का नाम हसीन से हसीना हो गया तो कहीं आधार और वोटर आईडी में एक अक्षर का अंतर मतदान में बाधा बन रहा है। एक बुजुर्ग महिला के तो दो-दो नाम दर्ज हो गए हैं। सवाल यह है कि आखिर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और गलतियां सुधरवाने की यह प्रक्रिया लोगों के लिए इतनी मुश्किल क्यों बन रही है। 
विज्ञापन

मौके पर मदद कर रहे लोग भी उठा रहे सवाल

क्षेत्र में लोगों के फार्म-6 भरवाने में मदद कर रहे मोहम्मद शानू बताते हैं कि कई लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। वे आधार बनवाने जाते हैं तो जन्म प्रमाण पत्र मांग लिया जाता है। बीएलओ की ओर से भी लोगों को पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बाबा फरीद आजाद का कहना है कि प्रशासन चाहता है कि सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही और लोगों में जागरूकता की कमी से मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

पहला मामला : परिवार पूरा, एक सदस्य का नाम गायब

भुजपुरा मुल्लापाड़ा के सलीम की कहानी देखिए। माता-पिता, भाई और पत्नी सभी के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन सलीम का नाम गायब है। जबकि उनके पास वर्ष 2014 में बना मतदाता पहचान पत्र भी है।  इसी इलाके के बबलू का नाम तो सूची में है, लेकिन पत्नी शबाना का नाम गायब है। माता-पिता, तीन भाइयों और तीनों भाइयों की पत्नियों के नाम दर्ज हैं, लेकिन शबाना सूची से बाहर हैं।


 

दूसरा मामला : एक नाम नहीं, दो-दो नाम दर्ज!

अब मिलिए 70 वर्षीय नन्ही से। उनका कहना है कि नगर निगम चुनाव में उन्होंने वोट डाला था, लेकिन अब मतदाता सूची में नाम नहीं मिल रहा। परेशानी सिर्फ इतनी नहीं है। उनका नाम नन्ही और अमीरन, दो अलग-अलग नामों से दर्ज कर दिया गया है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर सही नाम कौन सा माना जाएगा।
 

तीसरा मामला : आधार नहीं तो जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएं?

ईद मोहम्मद अपने छोटे भाई की बहू को लेकर परेशान हैं। उनका आधार कार्ड नहीं बना है। आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। कुछ दूसरे दस्तावेज भी जुटाए, लेकिन वे मान्य नहीं हो रहे। अब सवाल यह है कि जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र ही नहीं है, वे आधार कैसे बनवाएं और मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जुड़वाएं?
 

चौथा मामला : एक अक्षर की गलती, मतदान में अड़चन

हैदर अली के आधार कार्ड में उनके नाम के अंत में 'ए' लिखा है, जबकि वोटर आईडी में 'ई' दर्ज है। नाम की इस मामूली सी स्पेलिंग की गलती के चलते उन्हें मतदान के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी बेटी का आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। चार साल पहले प्रधान डाकघर में आवेदन किया था, लेकिन हर बार बताया जाता है कि आधार कार्ड बन गया है।

 

पांचवां मामला : मोहम्मद हसीन को बना दिया हसीना

अब यह मामला थोड़ा और दिलचस्प है। मोहम्मद हसीन बताते हैं कि उनकी पत्नी सना के दस्तावेज में पति के नाम की जगह हसीन की बजाय हसीना लिख दिया गया है। यानी पुरुष का नाम महिला के रूप में दर्ज हो गया। अब वह कागज लेकर यह साबित करने के लिए दौड़ रहे हैं कि वह हसीना नहीं, बल्कि मोहम्मद हसीन हैं। उनकी मांग है कि बीएलओ को उर्दू की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए, ताकि नामों को पढ़ने में ऐसी गलतियां न हों।

 

छठा मामला : सत्यापन के लिए पड़ोसी को भी बुलाओ

शाहिद का कहना है कि उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। बीएलओ ने पड़ोसी के दस्तावेज मांगे और फिर पड़ोसी को भी साथ लाने के लिए कह दिया। उनका सवाल है कि जब घर-घर जाकर सत्यापन करने की जिम्मेदारी बीएलओ की है तो आवेदकों को इस तरह क्यों परेशान किया जा रहा है

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट का कहना है की जो भी समस्याएं जमीनी स्तर पर सामने आ रही हैं उसके लिए क्षेत्र में टीम भेज कर समाधान कराया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी अगर सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगीl जिला प्रशासन सभी मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed