Ladli Bahna Yojana Application Rules: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर पात्रता और आवेदन से जुड़े नियमों को समझना बेहद जरूरी है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र महिलाएं भी सही दस्तावेज या शर्तों की जांच किए बिना आवेदन में अटक जाती हैं।
{"_id":"6b06f8d7a013251b22062256","slug":"what-is-key-eligibility-for-ladli-bahna-yojana-know-application-details-2026-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता क्या है? जानें आवेदन से जुड़ी खास बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लाड़ली बहना योजना के लिए जरूरी पात्रता क्या है? जानें आवेदन से जुड़ी खास बातें
Wed, 25 Nov 2026 08:33 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:33 PM IST
सार
- Ladli Bahna Yojana Eligibility India: लाड़ली बहना योजना में आवेदन के लिए कुछ तय नियम व शर्तें होती हैं, जिसके बारे में अक्सर लोगों को कंफ्यूजन रहता है।
- आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कौन महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना पात्रता
- फोटो : AI
आवेदन के लिए पात्र कौन?
- फोटो : AdobeStock
आवेदन के लिए पात्र कौन?
- आवेदन करने वाली महिला का तय न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके अलावा महिला का विवाहित होनी चाहिए। ध्यान रखें कि इसमें विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- ये समझना जरूरी है कि अविवाहित महिलाएं इसमें आवेदन नहीं कर सकती हैं।
पारिवारिक आय के क्या नियम?
- फोटो : AdobeStock
पारिवारिक आय के क्या नियम?
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो, परिवार में कोई आयकरदाता न हो।
- इसके साथ ही परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि या चार पहिया वाहन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Investment
- फोटो : AdobeStock
कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
- इस योजना में आवेदन करने के लिए परिवार और महिला की समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, और महिला के स्वयं के नाम का बैंक खाता पासबुक (जो आधार व डीबीटी से सक्रिय हो) की आवश्यकता होती है।
- आवेदन के समय आवेदिका की लाइव फोटो भी खींची जाती है।
विज्ञापन
आवेदन करते वक्त क्या ध्यान रखें?
- फोटो : AdobeStock
आवेदन करते वक्त क्या ध्यान रखें?
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑफलाइन है।
- पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या सरकार द्वारा लगाए गए विशेष कैंप में जा सकती हैं।
- वहां उपस्थित कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरते हैं, आवेदिका की लाइव फोटो लेते हैं, और फॉर्म सबमिट करने के बाद पावती (रसीद) प्रदान करते हैं।
