Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्नीचर को दीमक से बचाना है? जानें तुरंत छुटकारा पाने के असरदार तरीके

Wed, 25 Nov 2026 04:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

  • Home Remedies To Remove Termites: दीमक से बचाव के लिए फर्नीचर के आसपास सीलन व नमी न रहने दें और कमरों में हवा-धूप बनाए रखें।
  • छोटे सामान को धूप दिखाने के साथ नीम या लौंग के तेल जैसे घरेलू उपाय शुरुआती रोकथाम में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Want to Protect Furniture From Termites? Know Effective Ways to Get Rid Fast
दीमक भगाने के घरेलू उपाय - फोटो : AI

Protect Furniture From Termites India: घर के कीमती लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों और अलमारियों में दीमक लग जाना एक बड़ी परेशानी है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें सबसे मुख्य कारण लकड़ी का नमी से संपर्क होना होता है। ये समझना जरूरी है कि नमी और अंधेरे वाली जगहों पर दीमक तेजी से पनपती है और अंदर ही अंदर लकड़ी को खोखला कर देती है, जिससे कई बार नुकसान का पता देर से चलता है।



अगर शुरुआत में ही फर्नीचर में दीमक से निपटने का सही तरीका अपना लिया जाए तो कीमती से कीमती फर्नीचर को के उम्र को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। घरेलू उपायों से लेकर पेशेवर देखभाल तक कई ऐसे आसान तरीके मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर दीमक की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Want to Protect Furniture From Termites? Know Effective Ways to Get Rid Fast
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

नमी कैसे दूर रखें?

  • दीमक को पनपने के लिए नमी सबसे ज्यादा जरूरी होती है, इसलिए फर्नीचर के आसपास पानी रिसने या सीलन न रहने दें।
  • कमरों में नियमित हवा और धूप आने दें ताकि दीवारें व लकड़ी सूखी रहें।
Want to Protect Furniture From Termites? Know Effective Ways to Get Rid Fast
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

फर्नीचर को धूप दिखाना क्यों जरूरी?

  • छोटे फर्नीचर या लकड़ी के सामान को समय-समय पर तेज धूप में रखना दीमक भगाने में मदद करता है।
  • सीधी धूप और गर्मी दीमक के पनपने के माहौल को कमजोर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Want to Protect Furniture From Termites? Know Effective Ways to Get Rid Fast
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

नीम और लौंग का उपाय समझें

  • नीम का तेल या नीम की पत्तियों का अर्क लकड़ी की सतह पर लगाने से दीमक दूर रहती है।
  • लौंग का तेल या इसका धुआं भी प्रभावित जगहों के आसपास दीमक को रोकने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
Want to Protect Furniture From Termites? Know Effective Ways to Get Rid Fast
फर्नीचर को दीमक से कैसे बचाएं - फोटो : Adobe Stock

कब लें विशेषज्ञ की मदद?

  • अगर दीमक बड़े हिस्से या दीवारों तक फैल चुकी है, तो देरी किए बिना पेस्ट कंट्रोल विशेषज्ञ से संपर्क करें।
  • सही दवा और नियमित जांच से भविष्य में दोबारा दीमक लगने का खतरा कम किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed