Fake Customer Care Numbers: जब भी किसी का कोई प्रोडक्ट खराब हो जाए, पार्सल अटक जाए, बैंक अकाउंट रुक जाए या ऑनलाइन भुगतान फंस जाए, तो लोग तुरंत गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं। इसी जल्दबाजी का फायदा साइबर ठग उठाते हैं और सर्च नतीजों या विज्ञापनों में फर्जी हेल्पलाइन नंबर डाल देते हैं।
{"_id":"6b07ffd24189df013c0fd8f1","slug":"how-to-identify-fake-customer-care-numbers-on-google-spot-real-helplines-2026-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गूगल पर फर्जी हेल्पलाइन नंबरों से कैसे हो रहा स्कैम? जानें असली नंबर पहचानने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गूगल पर फर्जी हेल्पलाइन नंबरों से कैसे हो रहा स्कैम? जानें असली नंबर पहचानने का तरीका
Thu, 26 Nov 2026 03:15 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:15 PM IST
सार
- Find Real Customer Care Number: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें लोग खुद से गूगल पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।
- इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप खुद से फर्जी और आधिकारिक नंबर का अंतर कैसे पहचान सकते हैं।
विज्ञापन
फर्जी कस्टमर केयर नंबर
- फोटो : AI
असली नंबर कैसे पहचानें?
- फोटो : Freepik
असली नंबर कैसे पहचानें?
- असली कस्टमर केयर नंबर पाने के लिए हमेशा संबंधित बैंक, कंपनी या सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें।
- सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखने वाले पेड विज्ञापनों या अनजान ब्लॉग पर दिए नंबरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
- आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज नंबरों का ही उपयोग करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
- ध्यान रखें गूगल सर्च में ऊपर आने वाले विज्ञापन पर नंबर अधिकतर मामलों में फर्जी ही होते हैं।
Cyber scam
- फोटो : FREEPIK
ठगों की चाल से कैसे बचें?
- फर्जी हेल्पलाइन से जुड़े लोग अक्सर समस्या को तुरंत सुलझाने का नाटक करते हैं और फोन पर ही ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं।
- वे स्क्रीन शेयर करने या गोपनीय कोड बताने का दबाव बनाते हैं।
- याद रखें कि कोई भी असली कंपनी या बैंक फोन पर पिन, पासवर्ड या रिमोट एप नहीं मंगवाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल के दौरान क्या न करें?
- फोटो : Freepik
कॉल के दौरान क्या न करें?
- किसी अनजान कस्टमर केयर नंबर पर बात करते समय अपनी बैंक जानकारी, कार्ड नंबर, सीवीवी या ओटीपी बिल्कुल साझा न करें।
- अगर कस्टमर केयर एजेंट कोई संदिग्ध लिंक भेजे या किसी एप को डाउनलोड करने को कहे, तो तुरंत मना कर दें और कॉल काट दें।
- संदेह होने पर नजदीकी शाखा से ही संपर्क करें।
विज्ञापन
ठगी होने पर कहां शिकायत करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
ठगी होने पर कहां शिकायत करें?
- अगर फर्जी नंबर पर कॉल करने के बाद आपके साथ साइबर धोखाधड़ी हो जाए, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
- साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक को भी तुरंत सूचित करें।
- समय रहते सूचना देने से नुकसान रोकने में मदद मिलती है।
