Bank Loan Tips In Hindi: आज के समय में घर खरीदना हो, गाड़ी लेनी हो या फिर किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत हो, बैंक लोन एक बड़ा सहारा बन गया है। कई बार लोग जल्दबाजी में बैंक से कर्ज तो ले लेते हैं, लेकिन उसकी शर्तों को ठीक से नहीं पढ़ते। शुरुआत में ईएमआई छोटी लगती है मगर बाद में ब्याज, एक्स्ट्रा चार्ज आदि परेशानी का कारण बन सकती हैं।
{"_id":"6b096d241798e1de7000097e","slug":"bank-loan-tips-4-things-to-check-before-taking-a-loan-lete-time-kya-baatein-dhyan-rakhein-2026-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: बैंक से ले रहे हैं लोन तो किन 4 बातों का रखना होता है ध्यान? जान लें वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: बैंक से ले रहे हैं लोन तो किन 4 बातों का रखना होता है ध्यान? जान लें वरना हो सकती है दिक्कत
Fri, 27 Nov 2026 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:14 PM IST
सार
- Bank Loan Tips: बैंक से लोन लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला करना सही नहीं है
- ब्याज, ईएमआई जैसी जरूरी लोन की शर्तों को समझना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
लोन लेने से पहले क्या बातें जान लें?
- फोटो : Amar Ujala AI
लोन लेने से पहले क्या बातें जान लें?
- फोटो : Adobe Stock
बैंक से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
ब्याज दर चेक करें
- बैंक से लोन लेते समय सबसे पहले उसकी ब्याज दर की जानकारी जरूर लें
- अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरें अलग हो सकती हैं
- साथ ही सिर्फ कम ब्याज दर ही नहीं बल्कि, यह भी समझें कि ब्याज दर फिक्स्ड है या फ्लोटिंग है
- फिक्स्ड ब्याज दर में तय शर्तों के अनुसार ब्याज दर स्थिर रहती है, जबकि फ्लोटिंग दर में बदलाव हो सकता है
लोन लेने से पहले क्या बातें जान लें?
- फोटो : Adobe Stock
ईएमआई अपनी कमाई के हिसाब से चुनें
- लोन लेने से पहले अपनी हर महीने की आमदनी और जरूरी खर्चों का हिसाब लगाना जरूरी है
- ऐसी ईएमआई तय करें, जिसे हर महीने आसानी से चुका सकें
- केवल बैंक की ओर से बताई गई ईएमआई को न चुनें
- बैंक को पहले ही बता दें कि लोन इस हिसाब से रखें कि आप आसानी से हर महीने ईएमआई भर सकें
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेने से पहले क्या बातें जान लें?
- फोटो : Adobe Stock
प्रोसेसिंग फीस और दूसरे चार्ज जरूर चेक करें
- लोन लेते समय बैंक की प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंट चार्ज और अन्य चार्ज भी देखें, क्योंकि ये बैंक ये ले सकता है
- इसके अलावा समय पर ईएमआई नहीं चुकाने पर पेनल चार्ज लग सकता है
- इसलिए लोन फाइनल करने से पहले सभी चार्ज की जानकारी लिखित में लें
विज्ञापन
लोन लेने से पहले क्या बातें जान लें?
- फोटो : Adobe Stock
लोन एग्रीमेंट पढ़े बिना न करें साइन
- लोन की मंजूरी मिलने के बाद बैंक ग्राहक को एग्रीमेंट देता है
- ऐसे में कई लोग इसे पढ़े बिना ही साइन कर देते हैं
- ऐसा करना आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकता है
- एग्रीमेंट में लोन की अवधि, ब्याज दर, ईएमआई, भुगतान की तारीख और देरी होने पर लगने वाले चार्ज की जानकारी होती है
- इसलिए ये सभी जानकारी पहले ही पढ़ लें और उसके बाद ही साइ करें
