ATM Cash Withdrawal Rules In Hindi: कई बार एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती है। कभी बैंक का सर्वर धीमा होने के कारण ट्रांजैक्शन बीच में अटक जाती है। ऐसी स्थिति में मशीन से कैश नहीं निकलता, लेकिन ग्राहक के बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं।
{"_id":"6afc12d53862fcb38a0a4c2e","slug":"atm-failed-transaction-how-long-does-it-take-to-get-your-money-back-know-rbi-rules-2026-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: खाते से पैसे कट गए, लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकला तो क्या करें? वापस पाने के लिए नियम जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: खाते से पैसे कट गए, लेकिन एटीएम से कैश नहीं निकला तो क्या करें? वापस पाने के लिए नियम जानें
Tue, 17 Nov 2026 02:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:10 PM IST
सार
- ATM Cash Withdrawal Failed: एटीएम से कैश निकालते समय खाते से पैसे कट जाएं, लेकिन मशीन से नकदी न निकले तो घबराने की जरूरत नहीं है
- इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कुछ नियम बनाए हैं
विज्ञापन
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें?
- फोटो : AI Generated
कितनी देर में खाते में वापस आते हैं पैसे?
- अगर एटीएम से कैश नहीं निकला और आपके बैंक खाते से पैसे कट गए हैं
- तो ऐसे में अधिकतर मामलों में तुरंत ही आपके खाते में पैसे वापस आ जाते हैं
- जबकि, कई मामलों में 24 घंटे के भीतर भी पैसे खाते में ही वापस आ जाते हैं
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
24 घंटे में वापस न आए पैसे, तो कब मिलेंगे वापस?
- नियमों के मुताबिक अगर एटीएम से कैश नहीं निकलता और खाते से पैसे कट जाते हैं तो बैंक को अधिकतम 5 कैलेंडर दिनों के भीतर रकम वापस करनी होती है
- इसे ऐसे समझिए कि मान लीजिए अगर आपने 17 नवंबर 2026 को एटीएम से पैसे निकाले और ट्रांजैक्शन फेल हो गई तो बैंक को अधिकतम 22 नवंबर 2026 तक कटे हुए पैसे वापस करने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें?
- फोटो : AI Generated
बैंक पैसे लौटने में देरी करें तो क्या होगा?
- अगर बैंक तय समय में आपके खाते में पैसे वापस नहीं करता है तो नियमों के तहत बैंक को ग्राहक को मुआवजा भी देना होता है
- नियम के मुताबिक तय समयसीमा के बाद देरी होने पर बैंक को हर दिन 100 रुपये का मुआवजा देना होगा
- आपको बैंक जिस दिन भी पैसे रिटर्न करता है, उस पैसे में मुआवजे के पैसे भी बैंक जोड़ देता है
विज्ञापन
ATM से पैसे न निकले तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
पैसे वापस नहीं आएं तो कहां करें शिकायत?
- अगर एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद भी आपके पैसे वापस नहीं आते हैं तो सबसे पहले अपने बैंक में शिकायत दर्ज कराएं
- इसके लिए आप बैंक की कस्टमर केयर सेवा, मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक की शाखा का इस्तेमाल कर सकते हैं
- अगर बैंक आपकी शिकायत का संतोषजनक जवाब नहीं देता है या 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं मिलता है तो आप आरबीआई के इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन cms.rbi.org.in के पास शिकायत कर सकते हैं
