Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल न करें मुफ्त इलाज, तो परेशान होने की जगह यहां करें शिकायत

Tue, 17 Nov 2026 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

  • Ayushman Card Complaint Number: आयुष्मान कार्ड पर अस्पताल मुफ्त इलाज न दें तो अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने पर इलाज का खर्च सरकार उठाती है

विज्ञापन
Where should one file a complaint if a hospital refuses to provide free treatment under an Ayushman card
कहां करें अस्पताल की शिकायत? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card: अलग-अलग राज्यों में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए पात्र लोगों को राज्य सरकारें कई तरह के लाभ देने का काम करती है। इसी तरह आयुष्मान कार्ड से केंद्र सरकार मुफ्त इलाज देने का काम करती है।



दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने से मना करे तो आप यहां जान सकते हैं कि ऐसे में आप क्या कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Where should one file a complaint if a hospital refuses to provide free treatment under an Ayushman card
कहां करें अस्पताल की शिकायत? - फोटो : Adobe stock

किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड से आप हर किसी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते
  • आप आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
  • इसमें सरकारी और कई प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं
Where should one file a complaint if a hospital refuses to provide free treatment under an Ayushman card
कहां करें अस्पताल की शिकायत? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक करें पंजीकृत अस्पताल?

  • आयुष्मान कार्ड से आप अपने शहर के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • ये चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • इसके बाद आप यहां पर जिला या पिन कोड दर्ज कर पंजीकृत अस्पताल चेक कर सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
Where should one file a complaint if a hospital refuses to provide free treatment under an Ayushman card
कहां करें अस्पताल की शिकायत? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड पर अस्पताल न करे मुफ्त इलाज, तो क्या करें?

  • अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करने से मना कर रहा है
  • तो आप ऐसे अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं, बस ध्यान रहे कि वो पंजीकृत अस्पताल हो
विज्ञापन
Where should one file a complaint if a hospital refuses to provide free treatment under an Ayushman card
कहां करें अस्पताल की शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको आयुष्मान भारत योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करना होता है
  • यहां आप उस अस्पताल की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • अगर अस्पताल इसमें दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed