वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित सोमवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सीएमएस स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में पहुंचे तो उनकी मुलाकात उनकी बचपन के दिनों की स्कूल की प्रधानाचार्या सुदर्श कौर से हुई। तब सुदर्श कौर सीएमएस की राजेंद्र नगर शाखा की प्रधानाचार्या थीं। आशुतोष दीक्षित वर्ष 1976-78 तक आनंद नगर और 1978-80 तक सीएमएस की राजेंद्र नगर शाखा के छात्र रहे। इस दौरान उनकी प्रिंसिपल सुदर्श कौर थीं। (सभी तस्वीरें - शुभम बंसल)
वायुसेना प्रमुख उनके सामने आते ही खुद नहीं रोक सके और एक बच्चे की तरह उनके गले लग गए। बुजुर्ग प्रिंसिपल भी खुद को नहीं संभाल सकीं और दोनों भावुक हो गए। ये देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं।
आयोजित विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख ने छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवा पीढ़ी के सपनों, फैसलों और प्रयासों से ही आकार लेगा।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस संस्थान ने उन्हें सिर्फ अकादमिक आधार ही नहीं दिया, बल्कि निस्वार्थ सेवा की भावना और यह विश्वास भी दिया कि व्यक्ति अपने से बड़ी किसी चीज के लिए होता है। उन्होंने कहा, शायद इसीलिए मैंने वर्दी वाला यह जीवन चुना। स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने समाज की सेवा के बारे में सीखे गए पाठों का जिक्र किया।
3 of 8
विज्ञान मेले में वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित।
- फोटो : amar ujala
संस्थान के पूर्व छात्र के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जब मैं आप सभी को देखता हूं, तो मुझे भारत का भविष्य दिखता है। मुझे आपके भीतर वैज्ञानिक, इंजीनियर, पायलट, रक्षा अधिकारी, अंतरिक्ष यात्री, उद्यमी, कलाकार और नेता दिखते हैं। छात्रों के बैंड, वैज्ञानिक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता से वे विशेष रूप से प्रभावित हुए।
जिज्ञासा की ताकत और अंतरिक्ष की उड़ान
स्कूल में 1971 में आयोजित विज्ञान मेले को याद करते हुए बोले कि यह देखना प्रेरणादायक है कि कैसे छात्रों की पीढ़ियों ने जिज्ञासा और नवाचार की इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। कभी पूरे कमरे में समाने वाले कंप्यूटर अब हमारी जेब में समा जाते हैं, लेकिन एक चीज नहीं बदली है - जिज्ञासा की ताकत। देश अंतरिक्ष अन्वेषण में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
सूर्य का अध्ययन करने वाले मिशन, गगनयान कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम चल रहा है। इन महत्वाकांक्षी मिशनों में योगदान देने वाले कुछ वैज्ञानिक, इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में मौजूद छात्रों के बीच ही बैठे हो सकते हैं।
5 of 8
कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने अपने जीवन से पांच सबक साझा करते हुए छात्रों से जिज्ञासु बने रहने, मजबूत अकादमिक आधार बनाने, अनुशासन और धैर्य का अभ्यास करने, टीमवर्क सीखने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखते हुए तकनीक को अपनाने को कहा। सीखना मतलब उत्तरों को रटना नहीं है। अंक लाने के लिए नहीं, समझने के लिए पढ़ाई करो।