Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलजीत दोसांझ: बंगलूरू कॉन्सर्ट को मिली धमकी के बाद, गुजरात की सैर करते दिखे सिंगर; दिखी सख्त सिक्योरिटी

Wed, 25 Nov 2026 03:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Nov 2026 03:16 PM IST
सार

  • मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने गुजरात की सैर की है।
  • उन्हें बंगलूरू के कॉन्सर्ट से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
  • दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर' 30 अक्तूबर को दिल्ली से शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh on Gujarat tour with tight security pose with artists
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर के तहत उनका अगला कॉन्सर्ट मुंबई में इसके बाद बंगलूरू में होने वाला है। बंगलूरू में कॉन्सर्ट से पहले उन्हें धमकी मिली है। इस बीच सिंगर ने गुजरात में सैर-सपाटे की तस्वीरें शेयर की हैं।

 
Diljit Dosanjh on Gujarat tour with tight security pose with artists
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कैसा है दिलजीत का लुक?
सिगंर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह जींस, सफेद टी-शर्ट और रेड-व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। सिंगर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेस और कैप पहना है। 
Diljit Dosanjh on Gujarat tour with tight security pose with artists
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
सिंगर की पोस्ट में क्या है?
दिजीत ने बाइक के साथ पोज दिए हैं। खाना खाते हुए और सफर करते हुए फोटो खिंचवाई हैं। सिगंर के साथ उनके साथी और सिक्योरिटी गार्ड भी हैं। उनके हाथों में बंदूकें हैं। यही नहीं उन्होंने गुजरात की झलकियां दिखाई हैं। उन्होंने गुजराती कलाकारों के साथ भी पोज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh on Gujarat tour with tight security pose with artists
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी
बता दें कि हाल ही में दिलजीत को उनके बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिलजीत दोसांझ के बंगलूरू में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान IED बम ब्लास्ट का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसे भेजने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh on Gujarat tour with tight security pose with artists
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
पुलिस को मिला ई-मेल
  • धमकी भरा यह ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है।
  • इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है।
  • साथ ही 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है।
  • इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। 
  • पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसी एलर्ट पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed