Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gurpurab selfie sparked actor Arjun Kapoor Dating Rumors with Content creator Sahiba Bali

अर्जुन कपूर: गुरु पर्व पर किसके साथ नजर आए अभिनेता? सोशल मीडिया पर वायरल सेल्फी ने दी डेटिंग रूमर्स को हवा

Wed, 25 Nov 2026 12:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

  • Arjun Kapoor-Sahiba Selfie: अभिनेता अर्जुन कपूर की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • यह गुरु पर्व के अवसर की सेल्फी है, जिसने उनकी डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।
  • दरअसल, वे इसमें किसी के साथ नजर आ रहे हैं। कौन हैं वह?

विज्ञापन
Gurpurab selfie sparked actor Arjun Kapoor Dating Rumors with Content creator Sahiba Bali
अर्जुन कपूर-साहिबा - फोटो : इंस्टाग्राम@sahibabali

विस्तार

क्या मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में कोई आ गया है? अभिनेता की निजी जिंदगी को लेकर कुछ यही सवाल किए जा रहे हैं और इसकी शुरुआत उनकी एक हालिया वायरल तस्वीर से हो रही है। यह गुरु पर्व के अवसर की फोटो है।

विज्ञापन

साहिबा ने लिखा- 'आधा प्रसाद खा गई'
अर्जुन कपूर की यह तस्वीर साहिबा बाली ने साझा की है। साहिबा एक चर्चित कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने प्रकाशोत्सव के अवसर पर अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। साहिबा ने जो कैप्शन लिखा है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है। साहिबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह सेल्फी शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'मैंने इनका आधा प्रसाद भी खा लिया। गुरु पर्व की शुभकामनाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'सॉफ्ट लॉन्च'
यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तो अर्जुन के साथ सेल्फी ऊपर से साहिबा का कैप्शन..दोनों ही चीजों के बाद नेटिजंस सवाल कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है क्या?
अर्जुन और साहिबा की यह फोटो रेडिट पर भी एक यूजर ने साझा की है। इस पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने इस फोटो को इन दोनों के रिश्ते की सॉफ्ट लॉन्चिंग कहा है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह चर्चा में बने रहने का इन दोनों का तरीका है'। 

विज्ञापन

Gurpurab selfie sparked actor Arjun Kapoor Dating Rumors with Content creator Sahiba Bali
अर्जुन कपूर-साहिबा - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली बार कब शुरू हुई थी चर्चा?
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब अर्जुन कपूर का नाम साहिबा से जोड़ा जा रहा है। पहली बार जुलाई में इन्हें लेकर चर्चा शुरू हुई थी। दरअसल, 19 जुलाई को दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों साथ बैठे नजर आए थे। इनकी तस्वीर तब भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 
इसके अलावा अर्जुन के जन्मदिन पर भी साहिबा ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'सबके बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन मुबारक। अब और वजन कम करना बंद करो और केक खाओ'। इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, 'तुम्हारे साथ आने का इंतजार है'। दोनों की इस बातचीत ने भी ध्यान खींचा था। अब हालिया सेल्फी ने एक बार फिर डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। हालांकि, इन चर्चाओं पर अब तक अर्जुन और साहिबा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed