Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र-चंद्रमा युति से बनेगा कलात्मक योग, इन राशि वालों को करियर में तरक्की और धन लाभ के योग

Thu, 19 Nov 2026 04:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

शुक्र-चंद्रमा की युति से आने वाले दिनों में कलात्मक योग का निर्माण होगा। इस योग से कुछ राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
venus moon conjunction and make kalatamak rajyog these zodiac signs will be lucky
कलात्मक राजयोग 2026 - फोटो : amar ujala

वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी, जिससे कलात्मक योग बनेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, धन, वैभव, प्रेम और कला आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है। शुक्र-चंद्रमा की युति को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना गया है। जब भी इन दोनों ही ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव जातकों के रचनात्मक क्षमता, आर्थिक स्थिति और करियर पर देखने को मिलता है। कलात्मक योग से कला, सौंदर्य और क्रिएटिव क्षेत्र के लिए खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 4 दिसंबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से शुक्रदेव विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से कलात्मक योग बनेगा। आइए जानते हैं शुक्र-चंद्रमा की युति से बना कलात्मक योग किन राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। 

venus moon conjunction and make kalatamak rajyog these zodiac signs will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शुक्र-चंद्रमा की युति से बनने वाला कलात्मक योग आने वाले दिनों में एक साथ कई खुशियां लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने और कोई ऊंचा मुकाम हासिल करने का योग बनेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से नौकरी के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापारियों के लिहाज से समय बहुत ही अनुकूल रह सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। 
venus moon conjunction and make kalatamak rajyog these zodiac signs will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
शुक्र-चंद्रमा की युति से आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बनेंगे। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग नौकरी में बदलाव करने का मन बना रहे हैं उनको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो लोग किसी तरह का नया काम शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus moon conjunction and make kalatamak rajyog these zodiac signs will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
शुक्र-चंद्रमा की युति से बना कलात्मक योग मेष राशि के जातकों के लिए उनके करियर और आर्थिक मामलों में लिहाज से बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का रिज्लट मिलेगा। नौकरी में कुछ नया करने और कुछ नया पाने का दिन है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग है। व्यापार में कोई अच्छी डील और कारोबार में विस्तार के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आय में अचानक से इजाफा होगा। जो लोग किसी तरह के कारोबार में है उनको विस्तार और नई-नई डील करने का अवसर मिल सकता है। आने वाले दिन में कोई अच्छी डील हासिल करने के भी योग हैं।
विज्ञापन
venus moon conjunction and make kalatamak rajyog these zodiac signs will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शुक्र-चंद्रमा के संयोग से आने वाले दिनों में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए-नए तरीके से बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको आने वाले दिनों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 

शनि-चंद्र युति: 20 नवंबर को बनेगा विष योग, इन तीन राशि के जातक रहें सावधान, जानें बचाव के उपाय

सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed